फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Barber society protested and demanded that the salon be opened three days a week.

नाई समाज ने प्रदर्शन कर सप्ताह में तीन दिन सैलून खोले जाने की मांग की

Tue, 30 Jun 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Barber society protested and demanded that the salon be opened three days a week.
कलेक्ट्रेट पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते नाई समाज के लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल अपनी मांगों को लेकर डीएम से मिला और सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार और शुक्रवार को दुकान खोले जाने और नाई समाज के खातों एक-एक हजार रुपया भेज जाने की मांग की। इससे पहले महासभा के कार्यकर्ता कुंवर सिंह उद्यान से जुलूस निकाल कर भ्रमण किया। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को बताया कि 72 वर्षों से नाई की दुकान रविवार को बंद नहीं हुई लेकिन जिला प्रशासन पुलिसिया रुआब और डंडे चलाकर सैलून को बंद करा रहा है। पवई में नाई समाज के लोगों पर डंडे चलाए गए। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि चार मई 2020 को शासन ने नाई समाज के लोगों के खाते में 1000-1000 हजार रुपये भेजने की घोषणा की गई थी। सभी तहसीलों के 3300 लोगों ने फार्म भरा था लेकिन आज तक किसी के भी खाते में पैसा नहीं भेजा गया। उन्होंने डीएम से दुकान खोलने के पुराने नियम यानी रविवार, बुधवार, शुक्रवार को खोले जाने और खातों में एक-एक हजार रुपया भेजे जाने की मांग किया है। इस मौके पर छोटू शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जगरनाथ शर्मा, तारिक सलमानी,हौसिला शर्मा, ओंकार नाथ शर्मा, रमेश शर्मा, रिंकू शर्मा, श्रवण शर्मा, लालू शर्मा, भोला शर्मा, संतोष शर्मा, गुलाब शर्मा, चंद्रभूषण शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed