फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bank and LIC offices were hanging locks

बैंक और एलआईसी कार्यालयों में लटके रहे ताले

Thu, 03 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bank and LIC offices were hanging locks

विज्ञापन
आजमगढ़। श्रम कानूनों में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंक की 14 यूनियनें शामिल रहीं। इससे जिले के अधिकांश बैंक की सभी शाखाओं पर और एलआईसी कार्यालयों में ताले लटके रहे। एक अनुमान के मुताबिक बैंक को लगभग 50 करोड़ और एलआईसी का लगभग तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।

विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल में बैंकों के शामिल होने से बैंकों पर ताले लटके रहे। बैंक कर्मचारियों ने सुबह साढ़े दस बजे यूनियन बैंक की क्षेत्रीय शाखा पर नारेबाजी करने के बाद जुलूस निकाला। जो कुंवर सिंह उद्यान में पहुंचकर शिक्षक कर्मचारियों के धरने में शामिल हो गया। बैंकों की इस हड़ताल के कारण जनपद में लगभग 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं एलआईसी कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण एलआईसी की शाखाओं के ताले भी नहीं खुले। एलआईसी कर्मियों ने शाखा परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एलआईसी का लगभग तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। यह जानकारी यूनियन बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक मंत्री विष्णु गुप्ता और एलआईसी के मंत्री प्रियतोष सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed