फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Slogans of Pakistan Zindabad raised in Jahanaganj video of sloganeering with flag goes viral

VIDEO: आजमगढ़ में पाकिस्तान के पक्ष में लगाए गए नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारेबाजी का वीडियो वायरल

Fri, 04 Nov 2022 10:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 04 Nov 2022 10:03 PM IST
सार

आजमगढ़ में गुरुवार को एक राजनीतिक दल की मासिक बैठक आयोजित थी। बैठक समाप्त होने पर चेयरमैन पद के दावेदार अपने समर्थकों के साथ गलियों से गुजर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Azamgarh Slogans of Pakistan Zindabad raised in Jahanaganj video of sloganeering with flag goes viral
आजमगढ़ में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़  के नवसृजित नगर पंचायत जहानागंज में बृहस्पतिवार को एक सियासी जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता की तहरीर पर संभावित प्रत्याशी मोफीद आलम उर्फ पप्पू और अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


पप्पू समेत छह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पप्पू खुद को बसपा का संभावित प्रत्याशी बताता है। बृहस्पतिवार को जहानागंज क्षेत्र में बसपा की बैठक थी। इसमें चेयरमैन पद का संभावित प्रत्याशी पप्पू भी समर्थकों के साथ शामिल था। बैठक खत्म हुई तो पप्पू समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में निकला।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।  वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा नेता आनंद गुप्ता जहानागंज थाने पर पहुंचे और मोफीद समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी अनुराग आर्य ने एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मोफीद उर्फ पप्पू के अलावा मो. अफजल, खुर्शीद अहमद, मकसूद आलम, अब्दुल वासिद और जुबेर अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष बसपा अरविंद कुमार ने कहा कि जुलूस में देश विरोधी नारे नहीं लगाए गए हैं। अराजक तत्वों व विरोधियों ने जुलूस के वीडियो में अलग से ऑडियो डाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed