फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh's new DM Rajesh Kumar took charge on Sunday

आजमगढ़ के नए डीएम राजेश कुमार ने ग्रहण किया पदभार

Sun, 31 May 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh's new DM Rajesh Kumar took charge on Sunday
कोषागार में पदभार ग्रहण करते नवागत डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नवागत डीएम राजेश कुमार ने रविवार की दोपहर मुख्य कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। फिर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर जनपद में पूर्व जिलाधिकारी और अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

नवागत जिलाधिकारी ने बताया कि वह इसके पूर्व विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर 10 माह तक लखनऊ में कार्यरत थे। उससे पूर्व वह संतकबीर नगर, कन्नौज व मथुरा में डीएम, बरेली व मुरादाबाद में सीडीओ और एसडीएम के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा विकास प्राधिकरण वाराणसी में वाइस चेयरमैन के पद पर दिसंबर 2017 से जुलाई 2019 तक कार्यरत रहे। इनकी शिक्षा बीई (इलेक्ट्रानिक्स), दिल्ली कालेज आफ इंजीनियरिंग से हुई हैं। वर्ष 2005 में आईपीएस के पद पर उड़ीसा में तैनात थे। 2008 बैच के उप्र कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार राजस्थान के अलवर के मूल निवासी हैं। डीएम ने कोरोना महामारी के दौरान जनपद में पूर्व डीएम एनपी सिंह और अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह विगत कई दिनों से जनपद में घूम-घूमकर कंटेनमेंट जोन, एल-वन अस्पतालों आदि का जायजा लिया। जनपद में की गई तैयारियों की उन्होंने सराहना की। उधर, एनपी सिंह जिलाधिकारी आजमगढ़ के पद सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने आजमगढ़ से ही अपनी सेवा की शुरुआत की थी और यहीं से सेवानिवृत्त भी हुए।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते नवागत डीएम राजेश कुमार।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते नवागत डीएम राजेश कुमार।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed