फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Road Accident: Uncontrolled truck collided with bike, crushed couple going to take medicine, wife die

Azamgarh Accident: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बाइक, दवा लेने जा रहे दंपति को कुचला, पत्नी की मौत और पति..

Sun, 15 Jan 2023 02:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 15 Jan 2023 02:52 PM IST
सार

रौनापार थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र श्यामदेव रविवार को दिन अपनी पत्नी उषा को बाइक पर बैठा कर दवा लेने के लिए आजमगढ़ जिला मुख्यालय आ रहा था। अभी वह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खास बाजार में ही पहुंचा था कि एक स्थान पर सड़क किनारे गिरे बालू व गिट्टी के ढेर में फंस कर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Azamgarh Road Accident: Uncontrolled truck collided with bike, crushed couple going to take medicine, wife die
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खास बाजार में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सड़क पर गिरे बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव निवासी हरिश्चंद्र (40) पुत्र श्यामदेव रविवार को दिन में लगभग 12 बजे अपनी पत्नी उषा (37) को बाइक पर बैठा कर दवा लेने के लिए आजमगढ़ जिला मुख्यालय आ रहा था। अभी वह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खास बाजार में ही पहुंचा था कि एक स्थान पर सड़क किनारे गिरे बालू व गिट्टी के ढेर में फंस कर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उषा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति हरिश्चंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरिश्चंद्र को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक के साथ ही चालक व खलासी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed