फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police went to Banda jail to take statement of mukhtar ansari in murder case

मुख्तार अंसारी की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हत्या के मामले में बयान लेने बांदा जेल गई आजमगढ़ पुलिस

Fri, 21 May 2021 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 May 2021 04:58 PM IST
सार

22 अप्रैल को वर्चुअल पेशी के दौरान पुलिस को कोर्ट से पूछताछ की अनुमति मिली थी। मुख्तार अंसारी पर आजमगढ़ के तरवां थाने में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Azamgarh police went to Banda jail to take statement of mukhtar ansari in murder case
मुख्तार अंसारी

विस्तार

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को रिमांड पर लेने की कवायद में आजमगढ़ पुलिस काफी दिनों से जुटी हुई है। गैंगस्टर कोट में 22 अप्रैल को मुख्तार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुआ था। इसके बाद ही न्यायालय ने पुलिस को मुख्तार से पूछताछ की अनुमति प्रदान की थी। इसके तहत जिला पुलिस की टीम आईओ प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में बांदा जेल गई हुई है। ताकि 24 मई को पड़ी तारीख पर उसे रिमांड पर लेने की अनुमति हासिल की जा सके।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तरंवा क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के ठेके को लेकर मुख्तार समर्थकों ने ठेकेदार पर ऐराखुर्द गांव में हमला बोला था। ठेकेदार तो बालबाल बच गया था लेकिन दो मजदूर घायल हो गए थे। जिसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


घटना 2014 में हुई थी और इस मामले में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। जिसमें मुख्तार अंसारी षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया गया था। इस मामले में लगभग डेढ साल पूर्व तरवां थाने में मुख्तार समेत नौ के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मात्र एक को छोड़ कर सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार की रिमांड लेने के लिए आजमगढ़ पुलिस काफी समय से हाथ-पांव मार रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। 22 अप्रैल को गैंगस्टर कोर्ट में मुख्तार की वर्चुअल पेशी हुई थी। जिसमें मुख्तार ने कहा था कि मजदूर की हत्या में उसे फर्जी आरोपी बनाया गया है। जिस समय हत्या हुई थी, उस समय वह आगरा जेल में बंद था।

उसने कहा था कि पांच बार से वह मऊ सीट से विधायक है। उससे वर्तमान सत्ताधारी दल का प्रत्याशी हार गया था, जिसके चलते उसके खिलाफ शासन के इशारे पर साजिश के तहत मजदूर की हत्या में गैंगस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी बनाया गया है। इस पेशी के दौरान ही गैंगस्टर कोर्ट ने आईओ को मुख्तार से पूछताछ की अनुमति प्रदान की थी और 24 मई को सुनवाई की अगली तारीख नियत की थी।

कोरोना संक्रमण के चलते आईओ पूछताछ के लिए नहीं जा सके थे। शुक्रवार को आईओ प्रशांत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ बांदा के लिए रवाना हो गए, जहां वे जेल में मुख्तार से पूछताछ करेंगे। ताकि 24 को सुनवाई के दौरान मुख्तार को रिमांड पर लेने के लिए मजबूत पैरवी की जा सके।

आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। रिमांड पर लेने के लिए आईओ की तरफ से अर्जी दी गई है। कोर्ट ने आईओ को पूछताछ की अनुमति पिछली पेशी के दौरान दी थी, उसी के क्रम में आईओ अपनी टीम के साथ बांदा मुख्तार से पूछताछ के लिए गए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed