Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Police sting operation Girl rescued after eight months from Human trafficking ring

फिल्मी स्टिंग से खुला खौफनाक राज: भागने पर पिटाई, हर दिन दरिंदगी और मौत की दुआ; आठ महीने बाद आजाद हुई युवती

Sat, 21 Nov 2026 12:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस ने फिल्मी स्टिंग ऑपरेशन के जरिये मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आठ महीने बाद युवती को गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस महिला आरक्षी को आम लड़की की तरह रेड लाइट इलाके में ले गई थी।

विज्ञापन
Azamgarh Police sting operation Girl rescued after eight months from Human trafficking ring
स्टिंग ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए आजमगढ़ जिले की पुलिस ने तीन दिनों तक स्टिंग ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन का अंदाज बिल्कुल फिल्मी रहा। गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिसकर्मी एजेंट बने तो महिला आरक्षी रीमा कुमारी एक आम लड़की के रूप में टीम में शामिल हुई। पुलिस टीम ने लड़की बेचने की कहानी तैयार कर एजेंटों से संपर्क साधा।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम रेडलाइट इलाके में वेश्यालय तक पहुंची और वहां बंधक बनाई गई आजमगढ़ की युवती को सकुशल मुक्त कराया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि ऑपरेशन में शामिल होने के लिए महिला आरक्षी रीमा कुमारी ने खुद हिम्मत जुटाकर इच्छा जताई थी। इसके बाद संयुक्त पुलिस टीम उत्तरी दिनाजपुर पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने लड़की बेचने का झांसा देकर मानव तस्करी गिरोह के संपर्क में आने की रणनीति बनाई। एजेंटों के माध्यम से बातचीत आगे बढ़ाई गई और टीम रेडलाइट इलाके में पहुंच गई। वहां से एजेंटों के जरिए टीम उस स्थान तक पहुंची, जहां कई लड़कियों को रखा गया था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर आजमगढ़ की लापता युवती पर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहचान सुनिश्चित होते ही टीम ने तत्काल अपने अन्य सदस्यों को सूचना दी और युवती को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला। वहां मौजूद अन्य लड़कियां भी इसी तरह तस्करी का शिकार होकर पहुंची थीं। 

पुलिस होने की जानकारी होते ही कई लड़कियों ने पुलिस से गुहार लगाई कि उन्हें भी वहां से मुक्त कराया जाए। उन्होंने बताया कि उन्हें भी जबरन वहां रखा गया है। इसके बाद आजमगढ़ पुलिस ने उत्तरी दिनाजपुर में संबंधित थाने की पुलिस टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी मुहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया गया।

हर दिन 20 से अधिक लोग करते थे युवती का यौन शोषण
एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी मुहम्मद अली ने युवती को अपने वेश्यालय में बंधक बना लिया था। आरोप है कि वहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। पीड़ित के क्यान के अनुसार, हर दिन 20 से अधिक लोग उसके साथ दुष्कर्म करते थे। विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता था। गिरोह ने युवती की जिंदगी को नारकीय बना दिया था। आठ महीने तक वह यातना झेलती रही।

कई बार भागने की कोशिश की, पकड़े जाने पर होती थी बेरहमी से पिटाई 
आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने बताया कि आठ महीने के दौरान उसने चार से पांच बार भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे हर बार पकड़ लिया। बाद में उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने बताया कि एक समय ऐसा आ गया था, जब वह इस जिंदगी से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर से अपनी मौत की दुआ मांगने लगी थी।

84 से ज्यादा वेश्यालय चलाता था मुहम्मद अली, देशभर से लाई गईं लड़कियां बंधक
आरोपी मुहम्मद अली का नेटवर्क काफी बड़ा है। पुलिस जांच में उसके 84 से ज्यादा वेश्यालय होने की जानकारी सामने आई है। इन वेश्यालयों में देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों को लाकर बंधक बनाए जाने की आशंका है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जब आजमगढ़ पुलिस की टीम कार्रवाई के बाद पीड़िता को मुक्त कराकर वहां से निकल रही थी, उसी दौरान वहां मौजूद अन्य लड़कियों ने भी जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस को दी गई है। अब वहां की पुलिस को उन्हें बचाने की गुहार लगाई। एसपी सिटी के अनुसार, पूरे मामले की अन्य लड़कियों को मुक्त कराने और मुहम्मद अली के नेटवर्क की जांच के लिए कार्रवाई करनी है।

पुलिस की कई टीमें आठ महीने तक जुटी रहीं 
युवती को खोजने के लिए पुलिस की कई टीमें आठ महीने तक जुटी रहीं। एसपी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने टीमों को यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में शुरुआती दौर में स्पष्ट निर्देश दिया था कि जब तक युवती नहीं मिल जाती है तब तक इसे नेतृत्व में अलग-अलग टीमें युवती की तलाश में जुटी रहीं। आखिरकार पुलिस की असफलता माना जाएगा। सीओ बूढ़नपुर विजय कुमार गौर के अहरौला पुलिस और एएचटीयू की टीम को सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed