फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police confiscated gangster Akhilesh Yadav illegal property worth 5.88 lakh rupees

Azamgarh News: गैंगस्टर अखिलेश यादव की 5.88 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Thu, 27 Mar 2025 05:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 27 Mar 2025 05:47 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर अखिलेश यादव की अवैध संपत्ति को कुर्क किया। उसने अपनी पत्नी के नाम से संपत्ति खरीदी थी। 

विज्ञापन
Azamgarh police confiscated gangster Akhilesh Yadav illegal property worth 5.88 lakh rupees
गैंगस्टर अखिलेश यादव की 5.88 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अखिलेश यादव की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना रौनापार पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें पांच लाख 88 हजार रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
महराजगंज थाना क्षेत्र के कुढ़ही गांव निवासी अखिलेश यादव शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ 18 सितंबर 2022 को थाना महराजगंज में एफआईआर दर्ज किया गया था। मुकदमा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत हुआ, जिसमें अखिलेश यादव सहित अनिल यादव, संजय यादव, अमरनाथ यादव और रवि यादव नामजद हैं। 

विज्ञापन

जांच में सामने आया सच

जांच में पता चला कि अखिलेश ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से अपनी पत्नी सुमन देवी के नाम पर 11 अप्रैल 2019 को कुढ़ही गांव, तहसील सगड़ी में जमीन खरीदी थी। इस जमीन का मूल्य राजस्व विभाग ने पांच लाख 88 हजार रुपये निर्धारित किया था। थानाध्यक्ष रौनापार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी, जिसके आधार पर 28 फरवरी 2025 को कुर्की का आदेश जारी हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार संजय कुमार राय, थानाध्यक्ष रौनापार और महराजगंज पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई।

क्या बोले अधिकारी
गैंगस्टर अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी के नाम से सगड़ी में 17 विस्वा भूमि खरीदी गई थी। आरोपी अखिलेश के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत अखिलेश यादव की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी है। हमारा लक्ष्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और समाज को सुरक्षित बनाना है। -चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed