फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police arrested five thieves Seven bikes recovered

Azamgarh News: चोरी की सात बाइक बरामद, पांच चोर चढ़े हत्थे; पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 07 Apr 2024 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 05:33 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ की शहर कोतवाली पुलिस को आरोपियों के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद हुआ है। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने पुलिस को अन्य बाइकों के बारे में भी बताया। पुलिस ने दबिश देकर कुल सात बाइक बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Azamgarh police arrested five thieves Seven bikes recovered
काफी दिनों से थी चोरों की तलाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त अंबेडकरनगर जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजघाट के पास से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बाइक चोर राजघाट के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी कर अभियुक्त रवि निवासी अमड़ी गोविंद साहब थाना कटका, नीरज निषाद निवासी इमादपुर इंदरईपुर थाना बसखारी, मो. कैफ निवासी माधोपुर थाना जहांगीरगंज, चमन कुमार निवासी देवरिया बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर व विशाल विश्वकर्मा निवासी बैरी बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जिला अंबेडकरनगर को पकड़ लिए। 


मौके से इनके पास से एक बाइक व दो तमंचा-कारतूस बरामद हुई। कड़ाई से पूछता के बाद इन्होने राजघाट पुल के नीचे से चोरी के बाद छुपा कर रखे छह अन्य बाइक भी बरामद कराया। पुलिस ने पांचों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

बोले अधिकारी
पकड़े गए बाइक चोर मास्टर चाभी से खोल कर बाइकों को चोरी करते थे और फिर ग्राहक सेट कर चार से पांच हजार रुपये में ही बेच देते थे। दो अभियुक्तों के पास से एक-एक तमंचा भी बरामद किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि कहा-कहां से इन्होंने बाइक चोरी  किया है। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी, आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed