{"_id":"66128b69394c7ed8d305c4d0","slug":"azamgarh-police-arrested-five-thieves-seven-bikes-recovered-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चोरी की सात बाइक बरामद, पांच चोर चढ़े हत्थे; पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चोरी की सात बाइक बरामद, पांच चोर चढ़े हत्थे; पुलिस ने की कार्रवाई
Sun, 07 Apr 2024 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 05:33 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ की शहर कोतवाली पुलिस को आरोपियों के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद हुआ है। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने पुलिस को अन्य बाइकों के बारे में भी बताया। पुलिस ने दबिश देकर कुल सात बाइक बरामद किए हैं।
विज्ञापन
काफी दिनों से थी चोरों की तलाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त अंबेडकरनगर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट के पास से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बाइक चोर राजघाट के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घेराबंदी कर अभियुक्त रवि निवासी अमड़ी गोविंद साहब थाना कटका, नीरज निषाद निवासी इमादपुर इंदरईपुर थाना बसखारी, मो. कैफ निवासी माधोपुर थाना जहांगीरगंज, चमन कुमार निवासी देवरिया बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर व विशाल विश्वकर्मा निवासी बैरी बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जिला अंबेडकरनगर को पकड़ लिए।
मौके से इनके पास से एक बाइक व दो तमंचा-कारतूस बरामद हुई। कड़ाई से पूछता के बाद इन्होने राजघाट पुल के नीचे से चोरी के बाद छुपा कर रखे छह अन्य बाइक भी बरामद कराया। पुलिस ने पांचों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
बोले अधिकारी
पकड़े गए बाइक चोर मास्टर चाभी से खोल कर बाइकों को चोरी करते थे और फिर ग्राहक सेट कर चार से पांच हजार रुपये में ही बेच देते थे। दो अभियुक्तों के पास से एक-एक तमंचा भी बरामद किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि कहा-कहां से इन्होंने बाइक चोरी किया है। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी, आजमगढ़