फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News body of laborer found soaked in blood at tubewell his head was crushed two people questioned

Azamgarh News: ट्यूबवेल पर मिला खून से लथपथ मजदूर का शव, सिर को कूचा गया था, दो लोग हिरासत में; पूछताछ

Mon, 28 Jul 2025 11:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में मजदूर की खून से सनी लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर राैनापार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Azamgarh News body of laborer found soaked in blood at tubewell his head was crushed two people questioned
घटना की जानकारी लेते एसपी ग्रामीण चिराग जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी बालाजी गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब खेत में बने ट्यूबवेल पर एक मजदूर का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान विनय प्रजापति (निवासी हरिपारा, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ) के रूप में हुई है, जो वर्षों से मोती चंद पटेल के घर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


रविवार की रात वह रोज की तरह खाना खाकर ट्यूबवेल पर सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा, उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में सीओ सगड़ी और एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। चिराग जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी और हमारी टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है। मजदूर की ईंट से प्रहार कर हत्या की गई है। दो लोगों पर हत्या की आशंका है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed