फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News Banned meat youths ran away after seeing villagers police took it in custody

Azamgarh News: प्रतिबंधित मांस...ग्रामीणों को देख भागे युवक, बोरी खोलते ही उड़े होश; पुलिस ने लिया कब्जे में

Wed, 03 Sep 2025 06:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 06:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना पाकर माैके पर जहानागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद मांस को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, तीनों युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Azamgarh News Banned meat youths ran away after seeing villagers police took it in custody
इसी बोरी में रखी थी प्रतिबंधित मांस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मोटरसाइकिल से बोरी में प्रतिबंधित मांस ले जा रहे तीन युवक ग्रामीणों को देखते ही बोरी फेंककर भाग गए। पुलिस और पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में बुधवार तड़के करीब चार बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में तीन युवकों को मोटरसाइकिल पर जाते देखा। बताया जा रहा है कि बाइक पर बैठा एक युवक बोरी पकड़े हुए था। जब पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें गौर से देखा तो बाइक सवार घबरा गए। इसी डर में उन्होंने बोरी सड़क किनारे फेंक दी और वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों को यह घटना अजीब लगी। जब उन्होंने बोरी मांस से भरी हुई थी। यह देखकर सभी लोग दंग रह गए और तुरंत गांव के अन्य लोगों को बुला लिया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

थोड़ी देर में जहानागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरी को कब्जे में ले लिया और जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर पशु पालन विभाग की टीम भी वहां पहुंची। अधिकारियों ने मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहन छानबीन की जा रही है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed