फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: More than one lakh people will be vaccinated in March

आजमगढ़ः मार्च में एक लाख से अधिक लोगों को लगेगा टीका

Wed, 03 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: More than one lakh people will be vaccinated in March
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण की मार्च माह की कार्ययोजना बुधवार को सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने इसे जारी कर दी। इसके तहत साठ साल से अधिक उम्र के एक लाख 20 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिले में 60 साल से अधिक उम्र के चार लाख 36 हजार लोग हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज पर अब सोमवार से शनिवार सभी कार्यदिवस में टीकाकरण किया जाएगा। 60 साल से ऊपर व 45 से 59 साल के गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को टीके लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को टीके लगाए जाएंगे। इसी तरह आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों पर हफ्ते में चार दिन टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 60 प्रतिशत उन लोगों का टीकाकरण होगा जिन्होंने पहले से पंजीकरण करा लिया हो। इसके अलावा 40 प्रतिशत ऐसे लोगों को भी टीके लगाए जाएंगे जो पहचान पत्र के साथ उसी दिन पहुंचेंगे। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर यह आंकड़ा 50-50 प्रतिशत का होगा।
विज्ञापन

टीकाकरण सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसमें सुबह 9 से 11 बजे तक पंजीकृत और उसके बाद उसी दिन पहुंचने वालों को टीके लगाए जाएंगे। एडिशनल सीएमओ डॉ. वाईके राय को निजी अस्पतालों में टीकाकरण का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मार्च को महिलाओं के लिए विशेष अभियान
आजमगढ़। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिन तीन बूथ ऐसे स्थापित किए जाएंगे जो सिर्फ महिलाओं के लिए ही आरक्षित होंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि इन तीनों केंद्रों का निर्धारण एक-दो दिनों में हो जाएगा। तीनों केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण होगा और यहां पर तैनात कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। सीएमओ ने बताया कि छूटे हुए हेल्थ व फ्रंट लाइनवर्करों के टीकाकरण की विशेष व्यवस्था चार और पांच मार्च को की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed