फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Four station in-charges fell, work area of 11 inspectors and 10 sub-inspectors changed

Azamgarh: चार थाना प्रभारियों पर गिरी गाज, 11 निरीक्षकों व 10 उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला,क्या है मामला?

Wed, 12 Jul 2023 01:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Jul 2023 01:25 PM IST
सार

एसपी अनुराग आर्य द्वारा बुधवार की सुबह जारी की गई सूची के अनुसार निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक अपराध व प्रभारी थाना गंभीरपुर, निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज,  निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर बनाया गया है।

विज्ञापन
Azamgarh: Four station in-charges fell, work area of 11 inspectors and 10 sub-inspectors changed
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लगभग सप्ताह भर की छुट्टी से लौटते ही एसपी अनुराग आर्य ने महकमे में बड़ा फेर बदल कर दिया है। 11 निरीक्षकों व 10 उपनिरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया है। इसमें एसओ पवई क्षेत्र में चल रहे धर्मांतरण के खेल में निलंबित कर दिए गए है तो वहीं एसओ निजामाबाद सोनकर दंपत्ति हत्याकांड में थानेदारी से वंचित हो गए। वहीं एसओ अहरौला व महराजगंज कार्यो के प्रति लापरवाही के चलते थानेदारी से हटा दिए गए है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: घर के पास आम के पेड़ पर लटकता मिला गर्भवती महिला का शव, पति ने बताया रात में क्या-क्या हुआ था?
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य द्वारा बुधवार की सुबह जारी की गई सूची के अनुसार निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक अपराध व प्रभारी थाना गंभीरपुर, निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज,  निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार पाल को लाइन से प्रभारी निरीक्षक तरवां, निरीक्षक अनुराग कुमार को निरीक्षक अपराध थाना दीदारगंज से निरीक्षक अपराध थाना पवई, निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को थाना अहरौला से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को थाना निजामाबाद से क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Azamgarh: Four station in-charges fell, work area of 11 inspectors and 10 sub-inspectors changed
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
वहीं निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी कप्तानगंज से निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर, निरीक्षक सूर्यवंश यादव को निरीक्षक अपराध थाना निजामाबाद से निरीक्षक अपराध थाना दीदारगंज, निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी निरीक्षक अपराध थाना कप्तानगंज को निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली जीयनपुर व निरीक्षक अवधेश अवस्थी निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली जीयनपुर को निरीक्षक अपराध थाना मेहनाजपुर बनाया गया है।
इसी क्रम में एसपी ने उपनिरीक्षक धीरेंद्र बहादुर सिंह चौकी गंभीरपुर को थाना तरवां, अजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गंभीरपुर, एसआई सच्चिदानंद को थाना मेहनाजपुर से निजामाबाद, संजय सिंह को थाना सिधारी से महराजगंज, विजय प्रकाश मौर्या को थाना प्रभारी गंभीरपुर से थाना प्रभारी कप्तानगंज, बसंत लाल थाना प्रभारी तरवां को थाना प्रभारी बिलरियागंज, ब्रह्मदीन पांडेय थानाध्यक्ष बिलरियागंज को थानाध्यक्ष कंधरापुर, सुनील कुमार दुबे थानाध्यक्ष कंधरापुर को थानाध्यक्ष अहरौला, रमेश कुमार थानाध्यक्ष पवई को निलंबित पर पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष महराजगंज कमलाकांत वर्मा को चौकी प्रभारी मार्टीनगंज बनाया गया है। छुट्टी से लौटते ही एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने अभी और ऐसी कार्रवाई होने से इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर यह कवायद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed