फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh first in folk dance, folk song, harmonium, tabla playing, classical singing

लोकनृत्य, लोकगीत, हारमोनियम, तबला वादन, शास्त्रीय गायन में आजमगढ़ प्रथम

Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh first in folk dance, folk song, harmonium, tabla playing, classical singing
प्रतिभा निकेतन स्कूल में युवा कल्याण विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करत? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर के अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में चल रहे मंडलीय युवा उत्सव के तहत चल रहे सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। लोकनृत्य, गायन और वादन में आजमगढ़ की टीम ही अव्वल रही।
विज्ञापन

दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरूआत मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण करके की। उन्होंने कहा कि युवा सकारात्मक ऊर्जा से भरे होते हैं। उनको सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। यह कार्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं खेल के माध्यम से युवा कल्याण विभाग संपादित कर रहा है। मंडल के तीनों जनपदों से आए कलाकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करके मंडल का नाम रोशन करें, यही मेरी कामना है। निर्णायक मंडल में शामिल अग्रसेन महिला पीजी कालेज की प्राचार्या डा.निशा यादव, अग्रसेन इंटर कालेज की अनीता यादव प्रवक्ता संगीत, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रवक्ता साधना त्रिपाठी संगीत और सपना बनर्जी ने परिणाम की घोषण की।
विज्ञापन

लोकनृत्य में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय, बलिया तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय, बलिया तृतीय रहा। हारमोनियम में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय, मऊ तृतीय स्थान पर रहा। तबला वादन में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय और मऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय, बलिया तृतीय रहा। एकांकी में बलिया प्रथम, मऊ द्वितीय और आजमगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन डा. राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण राजनेति सिंह, प्रबंधक रमाकांत वर्मा, प्रधानाचार्य ध्रुवचंद मौर्य, आस्था सिंह, उमेश कुमार, उपक्रीड़ा अधिकारी राजनरायन, पूर्व रेंजर नागेंद्र प्रताप सिंह, गिरीश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed