{"_id":"6482aa6e7a5acc5337032143","slug":"azamgarh-fierce-fire-in-toy-shop-loss-of-lakhs-shopkeeper-s-family-lives-in-the-same-building-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: खिलौने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, उसी बिल्डिंग में रहता है दुकानदार का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: खिलौने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, उसी बिल्डिंग में रहता है दुकानदार का परिवार
Fri, 09 Jun 2023 09:58 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:58 AM IST
सार
बलरामपुर क्षेत्र में स्थित 20वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास गड्डू पुत्र बालचंद का मकान है। मकान के नीचले तल में वह खिलौनों की दुकान खोल रखी है। जहां से वह फुटकर के साथ ही होलसेल में भी खिलौना बचेता है। शुक्रवार की भोर में लगभग छह बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान से धूंआ उठता देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के बलरामपुर क्षेत्र स्थित पीएसी कैंप गेट के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से खिलौनों की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपरी तल पर दुकानदार मय परिवार रहता भी था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में दुकानदार का लाखों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
बलरामपुर क्षेत्र में स्थित 20वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास गड्डू पुत्र बालचंद का मकान है। मकान के नीचले तल में वह खिलौनों की दुकान खोल रखी है। जहां से वह फुटकर के साथ ही होलसेल में भी खिलौना बचेता है। शुक्रवार की भोर में लगभग छह बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान से धूंआ उठता देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना के समय गुड्डू परिवार के साथ दुकान के ऊपरी तल पर स्थित आवास में मौजूद था।
विज्ञापन
आनन-फानन में सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में गुड्डू का लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लगभग पांच से सात लाख का नुकसान हुआ है। अगलगी की घटना से अगल-बगल स्थित मकानों में रहने वालों में भी अफरा-तफरी मच गई थी।