फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Encounter Vicious criminal injured in encounter, arrested; Happened on Ukrauda service lane

Azamgarh: डॉक्टर से 60 लाख की रंगदारी मांगने वाला मुठभेड़ में घायल, शातिर अपराधी की काफी समय से थी तलाश

Sat, 14 Oct 2023 06:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

मुबारकपुर थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे विजरवा अंडरपास के पास पुलिस टीम मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि की एक शातिर अपराधी उकरौड़ा सर्विस लेन से गुजरने वाला है। जिस पर पुलिस सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर लिया।

विज्ञापन
Azamgarh Encounter Vicious criminal injured in encounter, arrested; Happened on Ukrauda service lane
आजमगढ़ एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच शनिवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक शातिर अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ली है। घायल बदमाश एक डॉक्टर से 60 लाख की रंगदारी मांग रहा था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के गुलामी का पुरा मुहल्ला निवासी डॉ. संजय कुमार यादव ने तहरीर दी थी कि नौ अक्टूबर को एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले से 60 लाख की रंगदारी मांगा। इसके बाद 10 व 11 अक्टूबर को पुन: फोन पर 40 लाख की रंगदारी मांगी गई। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


डॉ. संजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना में जुट गई। शनिवार की अलसुबह ही मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला बदमाश पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पकड़ कर उकरौड़ा से बनकट की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम उकरौड़ा पुलिया पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बीएचयू अस्पताल: इमरजेंसी से मरीजों को निजी अस्पताल खींच ले जाते हैं बिचौलिए, इस तरह से होता है पूरा खेल

कुछ ही देर में एक बाइक सवार आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसकी पहचान अम्मार उर्फ निजाम निवासी बनकट थाना मुबारकपुर के रूप में की गई। उसके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस, बाइक व मोबाइल बरामद किया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में उसने बताया कि मेरे पिता सुभान अहमद डॉ. संजय यादव के घर फर्नीचर आदि का काम किए थे। बनकट में डॉ. संजय का फार्म हाऊस की बाउंड्री आदि का भी काम कर रहे थे। पिता द्वारा डॉ. संजय के यहां काम करने से उसका भी वहां आना जाना था। डॉ. संजय की संपत्ति देख कर मैंने सोचा कि इन्हें डरा-धमका कर पैसों की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed