फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in Azamgarh: 50 thousand reward liquor mafia Naeem injured

आजमगढ़ में मुठभेड़: जहरीली शराब कांड में शामिल 50 हजार का इनामी शराब माफिया नईम घायल

Tue, 01 Mar 2022 06:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Mar 2022 06:06 PM IST
सार

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि फरार शराब माफिया नईम पुत्र सईद तहबरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन से दुर्वाषा की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही नईम ने तमंचा से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

विज्ञापन
Encounter in Azamgarh: 50 thousand reward liquor mafia Naeem injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर हुई मुठभेड़ में पचास हजार के इनामी शराब माफिया नईम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में नईम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी माहुल जहरीली शराब कांड में शामिल रहा है। रुपईपुर में जो अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी गई थी उसका संचालक नईम का भाई है। माहुल कस्बे में हुए जहरीली शराब कांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

इस घटना के बाद पुलिस ने अहरौला के रूपईपुर में एक अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था और भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद की थी। मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि छह शराब माफिया फरार हो गए थे। इसमें कंपनी संचालक के अलावा उसके तीन सगे भाई व दो अन्य शामिल थे।

सभी फरार लोगों पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं डीआईजी ने फैक्ट्री संचालक व उसके तीन भाइयों पर इनाम की राशि बढ़ा कर 50-50 हजार रुपये कर दिया था। फैक्टरी संचालक को पुलिस ने तीन दिन पूर्व मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया था।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि फरार शराब माफिया नईम पुत्र सईद तहबरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन से दुर्वाषा की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही नईम ने तमंचा से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो नईम घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार इनामी नईम के पास से एक तमंचा, कारतूस व एक कार बरामद की गई। 

विज्ञापन

चंदौली में 20 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

चंदौली में पीडीडीयू नगर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार की भोर में एक युवक को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक बक्सर से गांजे की ट्रेनों से तस्करी कर दिल्ली ले जाकर बेचता था। आरोपी को जेल भेजा दिया गया। 

विधानसभा चुनाव को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ट्रेनों, रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चला रही है। मंगलवार की भोर में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में जांच की जा रही थी।

करीब पांच बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सात और आठ के पश्चिमी छोर पर एक युवक बैग के साथ दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई तो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा, निवासी बंगला घाट, बक्सर, एक मकान में किराएदार बताया। उसके बैग से कुल 20.185 किलो गांजा बरामद हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed