फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Election Result 2022Azamgarh Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Azamgarh Election Seat Result 2022: आजमगढ़ में सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच टक्कर, सपा तो कभी भाजपा के पाले में जाती दिखी जीत

Thu, 10 Mar 2022 06:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Mar 2022 06:52 PM IST
सार

गुरुवार को आजमगढ़ में दो मतगणना केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूमों से 114 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले को लेकर मतगणना हुई। हर विधानसभा की मतगणना के लिए कुल 19 टेबल लगाई गईं। जिला प्रशासन की मानें तो 311 राउंड में सारी मतगणना चल रही है। जानकारी के अनुसार जनपद में बनाए गए दो स्ट्रांग रूमों में चकवल और एफसीआई गोदाम बेलइसा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की प्रक्रिया चली।

विज्ञापन
Azamgarh Election Result 2022Azamgarh Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
azamgarh (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ जनपद की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना में आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सपा के दुर्गा प्रसाद शाम तक की मतगणना में 57933 वोट पाकर भाजपा के अखिलेश मिश्रा से आगे हैं। दूसरे स्थान पर अखिलेश मिश्रा ने 55113 वोट हासिल किए। लालगंज से समाजवादी पार्टी के बेचई 71403 वोट पाकर पहले स्थान पर और भाजपा की नीलम 58016 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। इसी तरह से मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र में शाम तक की मतगणना में सपा की पूजा 51580 वोट हासिल कर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा की मंजू सरोज 43979 वोट पाकर उन्हें टक्कर दे रही हैं।

विज्ञापन

 

 दीदारगंज में सपा को बढ़त

आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से कलमकांत 61026 वोट पाकर आगे हैं। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के कृष्णमुरारी 50070 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के भूपेंद्र को 40347 वोट मिले हैं।

विज्ञापन

फूलपुर-पवई से सपा के रमाकांत आगे

जनपद के फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से सपा के रमाकांत शाम तक के अपडेट में 34303 वोट पाकर भाजपा के राम सूरत से आगे हैं। राम सूरत को 25673 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर यहां बहुजन समाज पार्टी के शकील अहमद हैं। उन्हें 22782 वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 10 विधानसभा क्षेत्रों में 114 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

गुरुवार को आजमगढ़ में दो मतगणना केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूमों से 114 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। हर विधानसभा की मतगणना के लिए कुल 19 टेबल लगाई गई। जिला प्रशासन की मानें तो 311 राउंड में सारी मतगणना चल रही है। जानकारी के अनुसार जनपद में बनाए गए दो स्ट्रांग रूमों में चकवल और एफसीआई गोदाम बेलइसा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की प्रक्रिया चली। एफसीआई गोदाम चकवल में लालगंज, मेंहनगर, दीदारगंज, फूलपुर पवई और निजामाबाद की मतगणना हुई। जबकि गोपालपुर, सगड़ी, अतरौलिया, आजमगढ़ और मुबारकपुर की मतगणना एफसीआई गोदाम बेलइसा में चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed