फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Eight year old boy accused of misdeed with a girl of his age

Azamgarh : आठ साल के बच्चे पर हमउम्र बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मेडिकल जांच में पुष्टि लेकिन मनोचिकित्सक हैरान

Sun, 17 Dec 2023 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 05:27 AM IST
सार

जब वहां मौजूद लोगों ने मेडिकल कराये जाने का कारण जाना तो कोई भी पुलिस की बात पर विश्वास नहीं कर सका।

विज्ञापन
Azamgarh: Eight year old boy accused of misdeed with a girl of his age
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलरामपुर (आजमगढ़) के जिला अस्पताल में शनिवार को पुलिस एक आठ वर्ष के बच्चे को मेडिकल मुआयना कराने के लिए लेकर आई। जब वहां मौजूद लोगों ने मेडिकल कराये जाने का कारण जाना तो कोई भी पुलिस की बात पर विश्वास नहीं कर सका।

विज्ञापन


दीदारगंज थाना पुलिस के अनुसार उक्त आठ वर्षीय बालक पर एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस आरोपी मासूम को लेकर मेडिकल कराने के लिए पहुंची थी। लोगों के पूछने पर बच्चे ने कहा कि उसने कुछ नहीं किया है। 
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल करा चुकी है। सीओ फूलपुर ने बताया कि ये मामला दो दिनों पूर्व आया था। बच्ची के परिजनों ने तहरीर दी थी। इसके बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी बालक के खिलाफ दुष्कर्म तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेते हुए बाल सुधार गृह में दाखिल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


घटना से मनोचिकित्सक भी हैरान
एक आठ वर्ष का मासूम ऐसा नहीं कर सकता है। मैं इस बात को सुनकर स्तब्ध हूं। ऐसा इन परिस्थितियों में हो सकता है कि बालक ने किसी को ऐसा करते हुए देखा हो या फिर किसी ने उसे इसके बारे में उसे बताया हो। मोबाइल भी इसका कारण हो सकता है। अगर बालक 10 वर्ष से ऊपर का होता तो हार्मोनल बदलाव के चलते वह ऐसा कर सकता था। इसे माना जा सकता है लेकिन इस उम्र में ऐसा संभव प्रतीत नहीं होता।
- डाॅ. विंध्य प्रकाश सिंह, मनोचिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed