फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Central and state government playing with the integrity of the country: Jayant Chaudhary

आजमगढ़ : देश की अखंडता से खिलवाड़ कर रही केंद्र व राज्य सरकार : जंयत चौधरी

Fri, 17 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Central and state government playing with the integrity of the country: Jayant Chaudhary
आजमगढ़। केंद्र व प्रदेश की सरकार देश की अखंडता से खिलवाड़ कर रही है। आज नौजवान सड़क पर है। देश व प्रदेश में हिंसा हो रही है। कोर्ट ने भी कई बार सरकार को फटकार लगाई है। बावजूद केंद्र व प्रदेश की सरकार दमनकारी निजी पर काम कर रही है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार युवा व किसान विरोधी है। इन्हीं मुद्दे को लेकर हम सपा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान हित के नाम पर छलावा कर रही है। कहा कि जबसे मोदी सरकार आई है, महंगाई के अलावा कुछ नहीं बढ़ा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानून नहीं बना रही है। किसानों की फसलों को मिट्टी के भाव खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने भाई को आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए चुना है। उनका चुनाव बहुत ही अच्छा है। धर्मेंद्र यादव यदि चुनाव जीतेंगे तो वह यहां की जनता की बात संसद तक पहुंचाने का काम करेंगे। वह एक कुशल जनप्रतिनिधि के रूप में यहां से बेहतर कार्य करेंगे। जयंत चौधरी ने कहा कि आजमगढ़ की धरती से हमारे परिवार का गहरा नाता है। चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि हम बागपत छोड़ देंगे लेकिन आजमगढ़ नहीं छोड़ेंगे। उन्हीं के पद चिन्हों पर हम चलने का प्रयास कर रहे हैं। हमे पूरा उम्मीद है कि यहां की जनता धर्मेंद्र यादव को ही अपना लोकसभा सांसद चुनेगी और उन्हें संसद पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed