फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh-Bandra Terminus Superfast Holi Special train will be operated

Azamgarh News: आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट होली विशेष गाड़ी का होगा संचालन

Fri, 06 Mar 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh-Bandra Terminus Superfast Holi Special train will be operated
आजमगढ़। रेलवे प्रशासन ने आगामी होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट होली विशेष गाड़ी संचालित करने की घोषणा की है। यह गाड़ी आजमगढ़ से 7 एवं 14 मार्च (शनिवार) और बांद्रा टर्मिनस से 9 एवं 16 मार्च (सोमवार) को दो-फेरे के लिए चलेगी। रेलवे के सूचना अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी 07 एवं 14 मार्च को रात 11:15 बजे आजमगढ़ से प्रस्थान करेगी। रास्ते में मुहम्मदाबाद, मऊ, दुल्लहपुर, औंड़िहार, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, बोरीवली होते हुए तीसरे दिन सुबह 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बांद्रा टर्मिनस से वापसी: 05184 गाड़ी 09 एवं 16 मार्च को सुबह 10:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। रास्ते में बोरीवली, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, दुल्लहपुर, मऊ और मुहम्मदाबाद होते हुए शाम 20:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। इस विशेष होली गाड़ी में कुल 20 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी 08, शयनयान श्रेणी 08, साधारण द्वितीय श्रेणी/साधारण द्वितीय कुर्सीयान 02, और एलएसएलआरडी के 01 कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed