{"_id":"614232608ebc3ebeb825e292","slug":"azam-murder-case-exposed-three-accused-arrested-azamgarh-news-vns6118196144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम हत्याकांड का खुलासा, तीन हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम हत्याकांड का खुलासा, तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्चा त्रिमुहानी गांव के सिवान में गला घोट कर युवक की हत्या मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। लड़की के चक्कर में युवक की हत्या हुई थी और हत्या करने में शामिल तीन अभियुक्तो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं हत्या में प्रयुक्त गमछा भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।
मिर्जा त्रिमुहानी गांव निवासी मो. आजम बृहस्पतिवार की रात मोबाइल पर किसी का कॉल आने के बाद घर से निकला और शुक्रवार की सुबह उसकी लाश गांव के सिवान में बरामद हुई। मृतक के चाचा अनवारूल पुत्र मो. उस्मान ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तहकीकात में जुट गई। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुम्बई में रहने वाली एक लड़की के चक्कर में आजम की हत्या हुई थी। हत्या करने वालों में उक्त लड़की के भाई का दोस्त फैसल मुख्य अभियुक्त है। फैसल पुत्र मो. अनवर निवासी मुहल्ला फरहाबाद ने कॉल कर आजम को बुलाया था। इसके बाद गांव के सिवान में अपने दो साथियों मो. सैफ पुत्र मो. रफी व मो. जुल्करनैन पुत्र लईक निवासी फरहाबाद निजामाबाद की मदद से गमछे से गला घोट कर हत्या कर दी। सर्विलांस के माध्यम से फैसल तक पुलिस पहुंची और फिर फैसल से पूछताछ के आधार पर अन्य दो अभियुक्तों की पहचान हुई। फैसल को पुलिस ने मंगलवार को दिन में शेरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया तो शेष दोनों अभियुक्तों को फरिहां चौक रात में पकड़ा गया। इन तीनों की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त दो गमछा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।