डीएम के निर्देश पर विधानसभा चुनाव मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राएं, शिक्षक और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं और आमजन को मतदान करने के प्रति जागरूक कर रही हैं।
जीडी मेमोरियल यॉंकर्स इंग्लिश स्कूल की ओर से शुक्रवार को लालगंज के प्राथमिक विद्यालय कैथीशंकरपुर लालगंज बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 60 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। मतदान के लिए 95 निमंत्रण पत्र बांटे गए। सेंट जेवियर्स स्कूल सरायमीर द्वारा विधान सभा निजामाबाद के कुजियारी बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 35 महिलाओं को मेंहदी लगाया और 100 निमंत्रण पत्र बांटे। रफी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल माहुल द्वारा विधान सभा फूलपुर पवई के प्राथमिक विद्यालय बहाउद्दीनपुर बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 25 महिलाओं को मेंहदी लगाई गई और 40 निमंत्रण पत्र बांटे गये। एमपी मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल अतरौलिया द्वारा विधान सभा अतरौलिया के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 55 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। मतदान के लिए 100 निमंत्रण पत्र बांटे गये। इसी तरह से हर क्षेत्र में मेंहदी लगाकर और निमंत्रण पत्र बांटकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।