फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Auto overturned after colliding with bike, half a dozen passengers injured

बाइक से टकरा कर ऑटो पलटा, आधा दर्जन यात्री घायल

Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned after colliding with bike, half a dozen passengers injured
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमीनहरखोरी धनछुला गांव के पास बाइक से टकरा कर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद ऑटो चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ से एक ऑटो सवारी लेकर दोहरीघाट जा रहा था। दिन में लगभग 12 बजे वह जमीनहरखोरी धनछुला गांव के पास पहुंचा तो बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार यात्रियों के साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गए। स्थानीय लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और ऑटो को उठा कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। घायलों में पार्वती (36) निवासिनी परशुरामपुर सरैया, जवाहर मौर्य (62) निवासी जोकहरा, रीता देवी (40) निवासिनी मुबारकपुर, सत्य प्रकाश (17) निवासी तरौका, मनीष कुमार (20) निवासी अजमतगढ़, सोनू पाठक (30) निवासिनी जिला अस्पताल आजमगढ़ शामिल है। घटना के बाद ऑटो चालक घायलावस्था में ही अपनी ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed