फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt to cyber fraud with medical store operators

Azamgarh News: मेडिकल स्टोर संचालकों से साइबर ठगी की कोशिश

Mon, 25 Dec 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Attempt to cyber fraud with medical store operators
अहरौला। थाना क्षेत्र के मतलूबपुर बाजार में सोमवार को दो अलग-अलग व्यवसायियों के पास फोन कर पहले दवा मंगाई गई। फिर उनके खाते में दवा के मूल्य से ज्यादा पैसे भेजने का फर्जी मैसेज भेजकर शेष रकम वापस मांगी गई। रुपये नहीं देने पर उसने खुद को दीवान बताकर व्यापारियों को जेल भेजने की धमकी दी गई। जनसेवा केंद्र संचालक रोहित पांडेय के मोबाइल पर सोमवार को सुरेश यादव दीवान के नाम से अहरौला थाने से फोन करने की बात कही गई और उससे कहा गया कि यह हमारा खाता है इसमें 10000 रुपये तुरंत डालिए। मैं दीवान अहरौला थाने से बोल रहा हूं। मेरी मां की तबीयत बहुत खराब है। फोन करने वाले ने कहा कि हमने 10000 रुपये आपके पिताजी को दे दिया है। शंका होने पर जन सेवा संचालक के द्वारा यह बात अपने पिताजी से पूछी गई तो उन्होंने किसी व्यक्ति द्वारा पैसा दिए जाने से इंकार किया। जब उसने थाने पर फोन किया तो वहां उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने पुलिसिया धौंस देना शुरू कर दिया और जेल में बंद करने की धमकी भी दे डाली। इसके थोड़े ही देर बाद थाने के सामने स्थित नमन मेडिकल स्टोर के संचालक नमन मौर्या के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को इंडियन आर्मी का जवान बताया। अहरौला में मेडिकल कैंप लगाने की बात कही और कुछ दवा उपलब्ध कराने को कहा। दवाओं की लिस्ट व्हाट्सएप पर भेज दवा उपलब्ध कराने की बात कही। शंका होने पर संचालक ने दवाएं उपलब्ध न होने की बात कही। इस पर उसने किसी बड़े मेडिकल स्टोर का नंबर मांगा। नमन मौर्य ने बरनवाल मेडिकल स्टोर का नंबर दिया। फिर आरोपी बरनवाल मेडिकल के संचालक को खुद को इंडियन आर्मी बताकर फोन किया और दवाओं की लिस्ट भेजकर उसे तैयार रखने को कहा। विपुल बरनवाल ने 4000 रुपये की दवाओं का बिल उक्त व्यक्ति के मोबाइल पर वाटृसएप कर दिया। इसके बाद उसने विपुल एकाउंट में 40000 रुपये भेज दिया और फिर फोन किया कि गलती से 40000 रुपये चले गए। हमारे 36000 रुपए वापस कर दो। बिपुल जब 36000 रुपये उसके एकाउंट में ट्रांसफर करते लगा तो उस पर अलर्ट दिखने लगा। संदेह होने पर उसने पेमेंट नहीं किया। इस पर उसने खुद को आर्मी मैन बताकर धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed