फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ATS raid in Azamgarh Kazi Gun House sealed, search operation will be conducted today, Bilariaganj connection

आजमगढ़ जिला प्रशासन की छापेमारी: काजी गन हाउस किया सील, आज चलेगा सर्च ऑपरेशन, बिलरियागंज कनेक्शन आया सामने

Fri, 28 Oct 2022 10:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 28 Oct 2022 10:19 AM IST
सार

Raid in azamgarh: एटीएस से मिले इनपुट के आधार पर जामा मस्जिद स्थित काजी गन हाउस पर छापेमारी करने गुरूवार की रात में एडीएम प्रशासन अनिल मिश्र और सीओ सदर फोर्स के साथ आ धमके। भारी मात्रा में पुलिस को देख लोग सहम गए। इस दौरान दुकान बंद मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन
ATS raid in Azamgarh Kazi Gun House sealed, search operation will be conducted today, Bilariaganj connection
एटीएस के इनपुट पर काजी गन हाउस पर छापेमारी, सील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटीएस के इनपुट पर नगर के जामा मस्जिद के पास स्थित काजी गन हाउस पर गुरुवार की देर रात सीओ सदर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान दुकान बंद मिली, जिसके चलते एडीएम प्रशासन के देखरेख में उसे सील कर दिया गया। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में दुकान में सर्च अभियान चलाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस छापेमारी को बिलरियागंज कनेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

बताते चलें कि यूपी ATS ने बिलरियागंज थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के कब्जे से से भारी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। इस छापेमारी में पतीला गौसपुर के रहने वाले मैनुद्दीन और बिलरियागंज कस्बे के रहने वाले आफताब पुत्र फिरोज को अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई। इनके कब्जे से चार पिस्टल,10 एयरगन, एक बंदूक के साथ बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार और दो बक्शे भरकर हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

ATS raid in Azamgarh Kazi Gun House sealed, search operation will be conducted today, Bilariaganj connection
यूपी एटीएस की छापेमारी में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों की मानें तो एटीएस से मिले इनपुट के आधार पर जामा मस्जिद स्थित काजी गन हाउस पर छापेमारी करने गुरूवार की रात में एडीएम प्रशासन अनिल मिश्र और सीओ सदर फोर्स के साथ आ धमके। भारी मात्रा में पुलिस को देख लोग सहम गए। इस दौरान दुकान बंद मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारी त्रैमासिक, छमाही और वार्षिक रूटीन चेकिंग है। चेकिंग के दौरान दुकान बंद मिली, उसे सील कर दिया गया है। शुक्रवार को पूर्वांह्न 11 बजे दुकान खुलवाकर सर्च अभियान चलाया जाएगा। यदि कुछ भी संदिग्ध मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।  प्रशासन और पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। साथ ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed