{"_id":"6a66638d3e80495480033e5a","slug":"assembly-speaker-satish-mahana-paid-tribute-to-the-late-mla-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-154294-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिवंगत विधायक को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिवंगत विधायक को दी श्रद्धांजलि
आलमबदी आजमी के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना देते विधानसभा अध्यक्ष। श्रोत-पार्टी
Link Copied
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को समाजवादी पार्टी के दिवंगत विधायक आलमबदी आजमी के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विधायक के लंबे राजनीतिक जीवन, उनकी सादगी और विधानसभा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्हें अपने समय का एक शिक्षित और समर्पित जनप्रतिनिधि बताया। उन्होंने उनके परिजनों से बातचीत भी किया। सतीश महाना ने एक रोचक संस्मरण साझा किया। बताया कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पेशे के आधार पर इंजीनियर विधायकों का एक समूह बनाया था। इस समूह में आलमबदी का नाम भी शामिल था। महाना के अनुसार इस पर आलमबदी ने मुस्कुराते हुए कहा था कि वे अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई को भूल चुके हैं। जिसे उन्हें याद दिलाया गया था। महाना ने विधायक आलमबदी के विनम्र और सकारात्मक व्यक्तित्व की सराहना की। इस दौरान सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद और अखिलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।