Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As the cold increases, the quilt and mattress market becomes more lively.

Azamgarh News: ठंड बढ़ते ही रजाई-गद्दों के बाजार में बढ़ी रौनक

Thu, 19 Nov 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
As the cold increases, the quilt and mattress market becomes more lively.
चौक क्षेत्र में लगी रजाई की दुकानें। संवाद
मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही लोगों ने सर्दी से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। गर्म कपड़ों के साथ रजाई, गद्दे और कंबल की मांग भी बढ़ने लगी है। इसका असर बाजार में दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक, सिधारी और तकिया क्षेत्र में रूई और रजाई की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। कोई पुरानी रजाई की रूई निकलवाकर उसकी धुनाई करा रहा है तो कोई नई रूई खरीदकर रजाई बनवा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, तैयार रजाई खरीदने वालों की भी दुकानों पर भीड़ जुट रही है। रजाई और रूई का कारोबार करने वाले महेश गुप्ता और अरविंद कुमार की दुकानों पर अलग-अलग गुणवत्ता की रूई और तैयार रजाई उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक, रूई की कीमत 120 से 250 रुपये प्रति किलो तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तैयार रजाई 1200 से 1800 रुपये तक में मिल रही है। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। रजाई की कीमत उसके आकार, वजन, रूई की गुणवत्ता और सिलाई के आधार पर निर्धारित होती है। सिंगल और डबल बेड के लिए अलग-अलग आकार की रजाइयां तैयार हैं।

00
पुरानी रजाई को भी मिल रहा नया रूप
नई रजाई खरीदने के साथ ही पुरानी रजाई को दोबारा इस्तेमाल करने का चलन भी बढ़ रहा है। कई ग्राहक पुरानी रजाई की रूई निकलवाकर उसकी धुनाई करा रहे हैं और फिर से भरवाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोग पुरानी रूई में नई रूई मिलवाकर रजाई तैयार करा रहे हैं। इससे उन्हें नई रजाई खरीदने के मुकाबले कम खर्च में गर्म बिस्तर उपलब्ध हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ इस काम के लिए भी ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed