{"_id":"6aea31e5bb9a8a290a07a6d7","slug":"as-soon-as-ravana-was-defeated-the-pandal-echoed-with-jai-shri-ram-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159919-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रावण के धराशायी होते ही जय श्रीराम से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रावण के धराशायी होते ही जय श्रीराम से गूंजा पंडाल
विज्ञापन
बहादुरपुर में रामलीला मंचन का दृश्य। स्रोत-आयोजक
- फोटो : Archive
बहादुरपुर की रामलीला में नौवें दिन रविवार की रात जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। दर्शकों ने जयकारे लगाकर इस दृश्य का स्वागत किया।
रावण के धराशायी होते ही रामलीला स्थल पर उत्सव जैसा माहौल हो गया। रामलीला में कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, अहिरावण वध और सुलोचना सती के प्रसंगों का भी प्रभावशाली मंचन किया गया।
रामलीला की शुरुआत में लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त होने की सूचना से चिंतित रावण अपने भाई कुंभकरण को युद्ध के लिए भेजता है। रणभूमि में श्रीराम और कुंभकरण के बीच घमासान युद्ध होता है। अंततः श्रीराम कुंभकरण का वध कर देते हैं।
विज्ञापन
भाई की मृत्यु के बाद रावण का पुत्र मेघनाथ युद्ध की तैयारी करता है। वह कुलदेवी मंदिर में अजेय यज्ञ शुरू करता है, लेकिन इसकी जानकारी मिलने पर लक्ष्मण, हनुमान और वानरी सेना यज्ञ स्थल पर पहुंचकर उसे खंडित कर देती है।
इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भीषण युद्ध होता है, जिसमें मेघनाथ मारा जाता है। मेघनाथ की मृत्यु का समाचार सुनकर उसकी पत्नी सुलोचना का विलाप और सती होने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
इसके बाद रावण अपने पुत्र अहिरावण को युद्ध के लिए भेजता है, लेकिन वह भी मारा जाता है। लगातार अपनों को खोने के बाद रावण स्वयं रणभूमि में उतरता है।
राम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा। अंत में श्रीराम के हाथों रावण वध के साथ अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया। मंच संचालन अमित सिंह उर्फ बबलू ने किया।