फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As soon as eased, the crowds of alcohol lovers gathered at the shops, forgotten social distancing

ढील मिलते ही दुकानों पर उमड़ी मदिरा प्रेमियों की भीड़, भूले सोशल डिस्टेंसिंग

Mon, 04 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
As soon as eased, the crowds of alcohol lovers gathered at the shops, forgotten social distancing
रोडवेज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर खरीदारी करते लोग। 12.15 बजे - फोटो : AZAMGARH
अमिलो। लाक डाउन के तीसरे चरण में लोगों ने काफी छूट मिलने की उम्मीद लगाई थी। लेकिन मदिरा प्रेमियों के लाक डाउन में सहूलियत मिली और सोमवार से देशी और विदेशी मदिरा की दुकानें खुल गई। दुकानों के खुलते ही उन पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं शाम होते-होते दुकानों से यह भी गायब भी हो गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए लाक डाउन का तीसरा चरण बढ़ा कर 17 मई तक कर दिया गया है। बावजूद इसके बाद कुछ जरूरी चीजों में छूट देने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किन किन दुकानें खोलने की छूट है लोगों भले ही समझ न सके हों। लेकिन शराब की दुकानों पर मदिरा प्रेमियों की कतार कुछ अलग ही नजारा बयां कर रही थी। सोमवार से शराब की दुकान खोलने की छूट के साथ साथ सरकार ने मोबाइल व मोबाइल पार्ट, किताब कापी आदि दुकान में छूट देने का फैसला किया है। जो भी हो शराब की दुकान पर भीड़ जमा हो गई हालांकि दोपहर तक यह भीड़ गायब भी हो गई इसके बाद शाम के समय कुछ भीड़ दिखी। शराब की दुकानों पर किसी को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जरूरत नजर नहीं आई। हर कोई खुद लाइन में लगकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शराम की खरीदारी करता नजर आ रहा था। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार से लाकङाऊन फेज थ्री की शुरूआत कुछ रियायतों के साथ शुरु हुई तो शराब की दुकानों का नजारा ही कुछ और था। सैकड़ों की भीङ शराब खरीदने टूट पड़ी। हालत यह रहा कि सङ़कों पर भी पूरी बदइंतजामी देखने को मिली। चाहे किराना, चाहे सब्जी मंडी लोग सामान्य दिनों की तरह इकठ्ठे होते रहे। कहीं सोशल ङिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिख रहा था। लगभग हर बाजारों में यही हाल देखने को मिला।
विज्ञापन

नियमों की धज्जी उड़ाकर खूब बिकी शराब
आजमगढ़। लाकडाउन की वजह से बंद शराब की दुकानें सोमवार की सुबह से ही खुल गयी। शराब की दुकानें खुलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गयी। शराब खरीदने वाले लोग नियमों को ताक पर रखकर शराब की एक शीशी लेने की जुगाड़ में जुटे रहे। आलम यह रहा की कोई यह नहीं देख रहा था की हमारे बगल या पीछे कोई बाहरी व्यक्ति सटा हुआ है, लोगों को सिर्फ यह दिख रहा था कि किसी तरह से हमें एक बोतल शराब मिल जाए। दुकानों पर सुबह से शाम तक शराब लेने वालों की भीड़ जुटी रही। जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया की शराब की दुकानें सुबह दस से शाम सात बजे तक खुलेंगी। आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा की मानें तो लगभग ढाई करोड़ की खराब बिकी।

नगर के कुर्मीटोला स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सोशल डिस्टेंस की अनदेखी। सुबह 11.10 बजे

नगर के कुर्मीटोला स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सोशल डिस्टेंस की अनदेखी। सुबह 11.10 बजे- फोटो : AZAMGARH

रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान पर खरीदारी करते लोग। 12.15 बजे

रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान पर खरीदारी करते लोग। 12.15 बजे- फोटो : AZAMGARH

नगर के एलवल स्थित देशी शराब की दुकान पर खड़े लोग। सुबह 10.50 बजे

नगर के एलवल स्थित देशी शराब की दुकान पर खड़े लोग। सुबह 10.50 बजे- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed