फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ARV-SRV vaccine will now be available in private hospitals as well.

Azamgarh News: निजी अस्पतालों में भी अब मिलेगी एआरवी-एसआरवी वैक्सीन

Fri, 23 Jan 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ARV-SRV vaccine will now be available in private hospitals as well.
आजमगढ़। अब कुत्ता काटने की सुई (एआरवी/एसआरवी) निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध रहेगी। शासन द्वारा जारी निर्देश के बाद निजी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से कुत्ता काटने की वैक्सीन का स्टॉक रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

यदि कोई मरीज निजी अस्पताल में कुत्ता, बंदर या अन्य जानवर के काटने की शिकायत लेकर आता है, तो उसे तत्काल इलाज के साथ प्रथम डोज की सुई लगाई जाएगी। इसके बाद मरीज को आगे के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा जा सकता है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में निजी अस्पतालों को जानवरों से सुरक्षा और इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों से सूचना एकत्र कर शासन को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुत्ता या अन्य जानवर के काटने पर यदि इलाज में चूक होती है तो रैबीज (रेबीज) संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जो गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed