फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrived on the pretext of taking medicine and dragged the shopkeeper's chain

दवा लेने के बहाने पहुंचा और खींच ले गया दुकानदार की चेन

Sat, 05 Mar 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Arrived on the pretext of taking medicine and dragged the shopkeeper's chain
चुनाव के चलते पुलिस की सख्ती के बाद भी बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। देवगांव कोतवाली के सामने स्थित एक मेडिकल हाल पर शनिवार को दवा लेने के बहाने पहुंचा बदमाश दुकानदार की चेन छीन ले गया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के सामने राजकुमार चौरसिया का मेडिकल स्टोर है। शनिवार की सुबह वह दुकान की सफाई में जुटे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। एक बाइक स्टार्ट कर उस पर बैठा रहा। दूसरा युवक दवा लेने के बहाने दुकान पर पहुंचा। पर्ची देख कर राजकुमार ने दवा दी और पैसा काटने लगा। इसी दौरान दवा लेने पहुंचे युवक ने राजकुमार के गले से सोने की चेन छीन लिया और बाइक से अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। कोतवाली गेट के सामने दिन दहाड़े हुई इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा है। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार चेन की कीमत 65 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed