फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrested youth absconding from police custody even before remand

रिमांड के पूर्व ही पुलिस कस्टडी से फरार हुआ गिरफ्तार युवक

Sat, 02 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Arrested youth absconding from police custody even before remand
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय रिमांड पर आया तमंचा संग पकड़ा गया युवक पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। रिमांड पर लाए गए युवक के फरार होने से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रिमांड पर लेकर आए पुलिस कर्मियों की सूचना पर पुलिस फोर्स न्यायालय पहुंच गई और फरार युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रविप्रकाश पुत्र स्व. राजबहादुर निवासी मसीरपुर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद देवगांव पुलिस उसे न्यायालय में रिमांड पर लेकर आयी थी। कोर्ट नंबर 10 अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में उसे पेश कर रिमांड बनाया जाना था। इसके पूर्व ही रवि प्रकाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार युवक के पुलिस कस्टडी से फरार होते ही दीवानी न्यायालय में हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स दीवानी न्यायालय पहुंच गई। इसके बाद फरार युवक की तलाश में जगह-जगह दबिश की कवायद भी की गई लेकिन देर शाम तक पुलिस उसे पुन: गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि दीवानी न्यायालय पर पुलिस अभिरक्षा में रिमांड बनने के लिए लाया गया तमंचा संग गिरफ्तार युवक फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

आरक्षी निलंबित, होमगार्ड के निलंबन की संस्तुति
दीवानी न्यायालय चालान के लिए आए गिरफ्तार युवक रवि प्रकाश के फरार होने की घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया है और अभियुक्त को साथ लेकर आए देवगांव कोतवाली के आरक्षी अखिलेश गौड़ को जहां निलंबित कर दिया गया है तो वहीं होमगार्ड रामकिशन चौरसिया के निलंबन के लिए होमगार्ड कमांडेंट को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed