फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Areas resounding with the times of Ali Maula

Azamgarh News: अली मौला की सदाओं से गूंजे इलाके

Wed, 26 Jul 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Areas resounding with the times of Ali Maula
कस्बे और ग्रामीण इलाकों में सातवीं मुहर्रम पर अलम, ताबूत और दुलदुल का जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने अलम और ताबूत की जियारत की और दुलदुल को दूध पिला कर मन्नतें पूरी कीं। अली मौला की सदाओं से इलाके गूंजतेे रहे। जुलूस के दौरान अजादार नौहे के बीच सीनाजनी करते रहे। मेजवां में इमाम चौक से जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमन फरोगे अजा चमावा, अंजुमन अजादारिया फत्तेपुर, स्थानीय अंजुमन अब्बासिया ने नौहा मातम कर खिराजे अकीदत पेश की। फूलपुर कस्बा में कमर मियां के चौक से जुलूस अंजुमन मासूमिया की ओर से निकाला गया। जुलूस पुरानी मछली मार्केट, सिनेमा रोड होते हुए आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल स्थित कर्बला पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान अजादारों ने नौहा मातम किया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स लगाई गई थी। सरायमीर : क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर व बेलहरी इमाम अली में मजलिस व जुलूसों का आयोजन हुआ। अंजुमन तंज़ीमे हुसैनी की ओर से कस्बा स्थित रौज़ा अली आशिकान से अलम, दुलदुल व ताबूत का जुलूस निकाला। इससे पूर्व हुई मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना शाहिद आज़मी ने इमाम हसन के बेटे हज़रत क़ासिम की शहादत बयान की। कहा कि हज़रत क़ासिम की उम्र 13 साल थी। जब कर्बला में शहादत का वक्त आया तो क़ासिम ने अपने चाचा इमाम हुसैन से शहादत की इजाज़त लेनी चाही। इमाम हुसैन ने अपने भाई की इकलौती निशानी होने के कारण इजाज़त नहीं दी। हज़रत कासिम ने बांह पर बंधी पिता की तावीज़ दिखाई जिस पर इमाम हुसैन ने हज़रत कासिम को शहादत की इजाज़त दे दी। यह बयान सुनकर अजादार रोने लगे। जुलूस में अंजुमन कारवाने हैदरी, अंजुमन गुल्शने इस्लाम, अंजुमन गुंचये अब्बासिया ने नौहे से माहौल को गमज़दा कर दिया। जुलूस का संचालन मोहम्मद हुसैन ने किया। क़ायम रज़ा ने आभार जताया। सठियाव : क्षेत्र के शाहगढ़ में अलम का जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद से जुलूस आरम्भ हुआ जो अपने कदीमी रास्ते से होता हुआ सरदारपुर राजपूत गांव पहुंचा। जहां युवाओं ने अखाड़े में लाठी कला का प्रदर्शन किया। जगह-जगह लोगों के लिए छबील लगाई गई थी। इस दौरान सलमान आलम, आशिफ आज़मी, अतहर अली, आलमगीर शाह आदि मौजूद रहे। सगड़ी : जीयनपुर में अलम का जुलूस इमामबाड़ा से शुरू होकर चौक पर पहुंचा। जहां पर अंजुमन कमेटी ने नौहा मातम किया गया। समुद्रपुर में अंजुमनों ने नौहा पढा और मातम किया। इस मौके पर नेहाल मेहंदी, जर्रार हुसैन,जीशान मेंहदी, सबी रजा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed