फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Approval received, Farmers Welfare Center will be built in three more blocks

मिली स्वीकृति, तीन और ब्लाकों में बनेंगे किसान कल्याण केंद्र

Sun, 28 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Approval received, Farmers Welfare Center will be built in three more blocks
आजमगढ़। जनपद के तीन और ब्लाकों में किसान कल्याण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इससे एक छत के नीचे जल्द ही किसानों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। पवई, मेंहनगर और सठियांव ब्लाक में किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इन पर ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रों की स्थापना के लिए जिलाधिकारी से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

किसानों को बीज, कीटनाशक, उवर्रक आदि उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनको प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर (किसान कल्याण केंद्र) बनवाने की घोषणा सरकार ने की है। इसके तहत ब्लाक मुख्यालयों के पास किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया जाना है। हरैया ब्लाक में एक किसान कल्याण केंद्र का निर्माण हो चुका है और तहबरपुर में निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर लगभग 81 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए पवई, मेंहनगर और सठियांव में इसका निर्माण कराया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन से भूमि की मांग की गई है। केंद्र में मल्टीपरपज सीड स्टोर के साथ ही 60 किसानों के प्रशिक्षण के लिए हाल बनाया जाएगा। किसानों के बैठने की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा ये लाभ
-किसानों को जिला मुख्यालय तक बीज-दवा के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
-हर माह किसानों की बैठक और प्रशिक्षण बनाए गए सभागार में आयोजित होगी।
-खाद बीज, यंत्र व अन्य सामानों की खरीद के लिए पंजीकरण कराना आसान होगा।
-प्रगतिशील किसानों के साथ अन्य किसानों की बैठक हो सकेगी, तकनीकी की जानकारी मिलेगी।
-रबी, खरीफ व जायद की गोष्ठियों में किसानों को शिरकत कराया जाएगा।
ब्लाक स्तर पर किसान कल्याण केंद्र की स्थापना हो रही है। इसमें हरैया में निर्माण पूरा हो चुका है। तहबरपुर में निर्माण हो रहा है। मेंहनगर, पवई और सठियांव के लिए भी स्वीकृति मिल गई है। निर्माण के लिए जिला प्रशासन से भूमि मांगी गई है। इससे किसानों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही जगह पर हर प्रकार की जानकारी और सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. उमेश गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed