फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ANM Found Absent at Health Fair; Salary to be Withheld

Azamgarh News: आरोग्य मेले में अनुपस्थित मिली एएनएम, रुकेगा वेतन

Mon, 01 Jun 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
ANM Found Absent at Health Fair; Salary to be Withheld
सीएम जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करते प्रभारी सीएमओ। संवाद - फोटो : 1
आजमगढ़। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान फरिहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक एएनएम बिना सूचना के अनुपस्थित मिली, जिस पर उन्होंने वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया, इनमें 1725 मरीजों का पंजीकरण और उपचार किया गया। इनमें 752 पुरुष, 748 महिलाएं और 225 बच्चे शामिल रहे। मेले में 36 गोल्डन कार्ड बनाए गए तथा 144 लोगों की कोविड हेल्प डेस्क पर स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा 99 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और 103 कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

मनचोभा स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की ड्यूटी अन्यत्र लगाए जाने के कारण मरीजों की संख्या कम पाई गई। यहां दवाओं और जांच किट की उपलब्धता तो संतोषजनक रही, लेकिन परिसर में गंदगी और झाड़ियां मिलने पर उन्होंने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्वेता मिश्रा ने विभिन्न स्थानों पर लगातार ड्यूटी लगाए जाने से कार्य समन्वय में आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी, जिस पर प्रभारी सीएमओ ने उनसे लिखित आख्या मांगी। फरिहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान एएनएम के बिना स्वीकृत अवकाश अनुपस्थित पाए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए डॉ. पांडेय ने संबंधित प्रभारी को स्पष्टीकरण लेने और संतोषजनक जवाब मिलने तक वेतन आहरण रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed