फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry people took the lineman hostage for cutting the connection

कनेक्शन काटने से नाराज लोगों ने लाइनमैन को बनाया बंधक

Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Angry people took the lineman hostage for cutting the connection
अंबारी। नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर दो गौसपुर में मंगलवार को बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लाइनमैन को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची माहुल चौकी की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर लाइनमैन को मुक्त कराया। अवर अभियंता ने माहुल पुलिस चौकी पर सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने की तहरीर दिया है। क्षेत्र में इन दिनों बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में बिजली विभाग की एक टीम वार्ड नंबर दो के गौसपुर मोहल्ले में पहुंची और चेकिंग के दौरान कई लोगों के बिजली के तार को खंभे से काट दिया। इससे नाराज लोगों ने संविदा लाइनमैन रमेश यादव सहित बिजली विभाग के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उनसे काटे गए कनेक्शन को जोड़ने की मांग करने लगे। बंधक बने कर्मचारियों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र माहुल के अवर अभियंता मनोज कुमार को दिया। अवर अभियंता माहुल चौकी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और बंधक बने कर्मचारियों को मुक्त कराया और मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दी गई। इस संबंध में अवर अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे कुछ लोग अवरोध उत्पन्न कर रहे जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

25 लोगों पर दर्ज हुआ विद्युत चोरी का मुकदमा
सरायमीर। विद्युत उप केंद्र सरायमीर के राजापुर सिकरौर गांव में मंगलवार को अधिशासी अभियंता रामपाल यादव के नेतृत्व में खंड अधिकारी मोहर सिंह चौहान, अवर अभियंता आशुतोष गुप्त, निखिल शेखर सिंह, विजलेंस टीम के जेई मनोज सिंह ने सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान चोरी से विद्युत का उपयोग करते 25 लोग पकड़े गए। जिनके विरुद्ध विद्युत विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। 10 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। अवर अभियंता सरायमीर आशुतोष गुप्ता ने सभी विद्युत बकायेदारों को अगले तीन दिन के अंदर बकाया बिजली बिल का भुगतान कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed