फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angered by the arbitrariness of the contractor, priests and councilors sat on strike

Azamgarh News: ठेकेदार की मनमानी से क्षुब्ध होकर धरने पर बैठे पुजारी और सभासद

Wed, 24 Jul 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Angered by the arbitrariness of the contractor, priests and councilors sat on strike
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक नरौली मोहल्ले के रामबचन घाट पर मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण को ठेकेदार द्वारा रोके जाने से नाराज लोग बुधवार को धरने पर बैठ गए। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश ने कहा कि काम बंद होने से सावन मास में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सभासद संतोष चौहान ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व शासन द्वारा मंदिर में नाली, इंटरलॉकिंग से लेकर अन्य निर्माण स्वीकृत कर दिया गया है। निर्माण के लिए शासन द्वारा पैसा भी पास कर दिया गया है। मेरे द्वारा इस बाबत जेई और विभाग में कई बार बातचीत की गई लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जब ठेकेदार से बात की जाती है तो वह आजकल करके बात को टाल देता है।
विज्ञापन


सभासद संतोष चौहान सहित मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि इस ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर किसी अन्य ठेकेदार से काम करवाया जाए। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश ने बताया कि सावन माह चल रहा है, श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा है। प्रत्येक सोमवार को काफी संख्या में यहां पर श्रद्धालु आते भी हैं। अगर ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य करा दिया गया होता तो श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होती है। रास्ता कच्चा होने के कारण श्रद्धालुओं काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed