फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ancient statues stolen from Ram Janaki temple

राम जानकी मंदिर से प्राचीन प्रतिमाएं चोरी

Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ancient statues stolen from Ram Janaki temple
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के सिवान में स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में स्थापित प्रतिमाएं चोरी हो गई है। मंदिर से प्रतिमाओं के चोरी होने से गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। ग्रामीण चोरी गई प्रतिमाओं को जहां अष्ट धातु की बात रहे है तो वहीं पुलिस का कहना है कि प्रतिमाएं पीतल की थी।
विज्ञापन

बीबीपुर गांव के सिवान में लगभग 200 वर्ष पूर्व बाबा नरसिंह दास द्वारा राम जानकी मंदिर की स्थापना की गई थी। बाबा नरसिंह दास की कोई संतान नहीं थी। जिसके चलते इन्होंने अपनी पूरी जमीन इसी मंदिर के नाम कर दिया था। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में अष्ट धातु की राम, सीता व लक्ष्मण की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित प्रतिमाओं को चुरा ले गए। शनिवार की सुबह गांव के लोग पूजा-पाठ के लिए मंदिर पर पहुंचे तो प्राचीन प्रतिमाओं को गायब देख उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में मंदिर पर पूरा गांव जुट गया। सूचना पुलिस को दी गई तो तरवां थाना पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। गांव के ही कृष्ण बहादुर सिंह पुत्र स्व. राम प्रसाद सिंह ने घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। वहीं एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी गई प्रतिमा अष्ट धातु की नहीं बल्कि पीतल की थी।
विज्ञापन

मंदिर में चोरी की घटना हुई है। जो प्रतिमाएं चोरी गई है वह पीतल की थी। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
मनोज रघुवंशी, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed