फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   amit shah visit today in azamgarh up : lay foundation stone of state university and address public meeting in azamgarh

अखिलेश के गढ़ में अमित शाह की रैली: बोले- सपा सरकार में आजमगढ़ कट्टरवादी सोच और आतंकवाद का पनाहगार कहा जाता था

Sat, 13 Nov 2021 03:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Nov 2021 03:24 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
amit shah visit today in azamgarh up : lay foundation stone of state university and address public meeting in azamgarh
जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो रहा है। जिस आजमगढ़ को सपा शासन में दुनिया भर में कट्टरवादी सोच और आतंकवाद की पनाहगार के रूप में जाना जाता था। आज उसी आजमगढ़ की भूमि पर आज मां सरस्वती का धाम बनाने का काम होने जा रहा है।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 2017 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 10 नए विश्वविद्यालय बनाएंगे। आज 10 विश्वविद्यालय बनाने का काम पूरा हो चुका है। 40 मेडिकल कॉलेज बनाने का हमने वादा किया था, ये वादा भी हमने पूरा किया है।
विज्ञापन


'पहले जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज था'
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परिवर्तन किए हैं। पहले यहां जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था, सबको न्याय नहीं मिलता था। सीएम योगी ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

amit shah visit today in azamgarh up : lay foundation stone of state university and address public meeting in azamgarh
विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास। - फोटो : ANI

2017 से पहले उत्तर प्रदेश, देश की छठी अर्थव्यवस्था थी, आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था उत्तर प्रदेश की है। प्रदेश की जीडीपी 10,90,000 करोड़ थी, आज 21,31,000 करोड़ करने का काम हुआ है।



अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है। आजमगढ़ इसका उदाहरण है। कैराना से लोग पलायन कर रहे थे। बेटियों की उच्च शिक्षा नहीं हो पाती है। आज माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। अब यहां कानून का राज है।

भाजपा और सपा में JAM का मतलब समझाया
गृह मंत्री ने JAM अर्थ बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में JAM का अर्थ है, J- जन धन बैंक खाते, A- आधार कार्ड, M- हर आदमी को मोबाइल। जबकि समाजवादी पार्टी के लिए JAM का अर्थ है,
J  - जिन्ना, A  - आजम खान, M  - मुख्तार अंसारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed