फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Along with traveling on the expressway, fatigue will also be removed, you will be able to do shopping

एक्सप्रेस वे पर सफर के साथ थकान भी होगी दूर, कर सकेंगे खरीदारी

Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Along with traveling on the expressway, fatigue will also be removed, you will be able to do shopping
सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लोकार्पण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर में एयर स्ट्रिप पर इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इस पर आवागमन शुरू हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस व पर सारी व्यवस्थाएं की गई है।
विज्ञापन

लखनऊ से गाजीपुर हैदरिया तक जाने वाले एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 341 किमी है। इसमें जनपद में इसकी कुल लंबाई 84 किमी है। इस एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। यात्रियों को थकान दूर के लिए जगह-जगह मोटलनुमा प्लाजा का निर्माण होगा। इसमें जनपद में दो प्लाजा का निर्माण होगा। जहां यात्रियों के आराम के लिए कई इंतजाम होंगे। खानपान के साथ शापिंग की भी व्यवस्था और ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था होगी। इसके अलावा पेट्रोल-गैसपंप, पार्किंग के साथ पार्क भी स्थापित होगा। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद आजमगढ़ से लखनऊ की दूरी 250 किमी के करीब हो जाएगी। पैकेज पांच और छह में प्लाजा का निर्माण होना है। जनपद में पैकेज पांच में फूलपुर तहसील और पैकेज छह में सदर तहसील में प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। इस प्लाजा के निर्माण के बाद एक्सप्रेस वे सफर करने वाले यात्री यहां कुछ देर रूकर कर अपनी थकान दूर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed