{"_id":"60d2227e8ebc3e356d7da6cf","slug":"alleged-measurement-without-information-villagers-expressed-their-anger-azamgarh-news-vns5963231162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के पैमाइश करने का आरोप, ग्रामीणों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के पैमाइश करने का आरोप, ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के महमूदपुर गांव सोमवार को कानूनगो पैमाइश करने पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना सूचना के पैमाइश के लिए पहुंचने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की।
हसन अब्बास, जफर अब्बास, परवेज अहमद, हुसैन मेहंदी, हसन मेहंदी, अली रजा, नासिर हुसैन, राजेश भारती वर्तमान प्रधान, सफदर अब्बास क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि लोगों ने प्रदर्शन कर बगैर सूचना के पैमाइश कराने का विरोध किया। कहा कि सोमवार को 360 नंबर गाटे की पैमाइश के लिए कानूनगो अशोक कुमार यादव, प्राइवेट लेखपाल तथा दो कांस्टेबल महमूदपुर गांव में पहुंचे। नापी करने के बाद निशानदेही करके पत्थर गाड़ने लगे। पैमाइश के आदेश की कॉपी मांगने पर कानूनगो अनाकानी करने लगा।
ग्रामीणों ने बताया कि इस्तेखार हुसैन आदि सहखातेदार के 360 नंबर के बगल में 361 नंबर आबादी है तथा 362 नंबर नवीन परती की जमीन है, जिस पर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आबादी के बीच में 363 नंबर पोखरी है। नापी करते समय इस्तेखार हुसैन आदि के चक को छोड़कर आबादी के गाटे में जबरदस्ती पत्थर गाड़ दिया गया। ग्राम प्रधान राजेश भारती ने बताया कि बिना किसी सूचना के नापी हुई है। हल्का लेखपाल चंद्र शेखर गिरी ंने बताया कि वे छुट्टी पर हैं और उनको नापी के बारे में कोई जानकारी नहीं है जबकि कानूनगो का कहना है कि एसडीएम के आदेश पर पैमाइश की गई है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में हसन मेहंदी, अली रजा, नासिर हुसैन, राजेश भारती वर्तमान प्रधान, सफदर अब्बास क्षेत्र पंचायत सदस्य, शम्मू आजमी शामिल रहे।