फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation of gang rape of girl at gunpoint

Azamgarh News: बंदूक दिखाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Thu, 03 Oct 2024 04:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Allegation of gang rape of girl at gunpoint
आजमगढ़। महराजगंज में 26 सितंबर की शाम गन्ने के खेत में युवती से चार युवकों ने बंदूक दिखा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके हाथ पैर को भी बांधकर उसे मारापीटा। पीड़िता की मां ने थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने नहीं सुनी। पीड़िता की मां ने इसे लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। साथ ही महराजगंज थाने की पुलिस पर भी आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली मां ने बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां ने बताया कि वह समूह की सदस्य है। समूह के कार्य से 26 सितंबर की शाम बाहर गई थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उसकी मड़ई में घुसे और पुत्री को असलहे के बल पर अपहरण कर ले गए और खेत में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंची तो बगल में खेत में बेटी बेहोश हालत में मिली। उसके हाथ पैर बंधे थे कपड़ा फटे हुए था। पीड़िता की मां और गांव के लोग पुलिस के 112 पर कॉल किए लेकिन नहीं लग रहा था। थाने पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और पूरी घटना को देखा। इसके बाद जब वह मुकदमा पंजीकृत कराने गई तो पुलिस आरोपियों के प्रभाव में आकर खुद प्रार्थना पत्र लिखवाकर दूसरी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

00

मामले में एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सगड़ी कर रहे हैं। यदि महिला बता रही तो 164 के आधार पर बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed