फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All 11 objections on delimitation dismissed, final publication today

परिसीमन पर आई सभी 11 आपत्तियां खारिज, अंतिम प्रकाशन आज

Tue, 05 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
All 11 objections on delimitation dismissed, final publication today
आजमगढ़। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। तैयारियों के क्रम में मंगलवार को परिसीमन पर आई 11 आपत्तियों के निस्तारण का कार्य पूरा हो गया। बुधवार को परिसीमन सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निस्तारण में परिसीमन पर आई सभी आपत्तियों को समिति ने खारिज कर दिया। जिससे अब 41 क्षेत्र पंचायत सीटों और दो जिला पंचायत सीटों का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से जहानागंज और बूढ़नपुर को नई नगर पंचायत बनाया गया। मुबारकपुर नगरपालिका और अजमतगढ़ नगर पंचायत का विस्तार किया गया है। इन नगर पंचायतों और नगरपालिका में कुछ ग्राम पंचायतों पूर्ण रूप से शामिल हुई तो कुछ ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से शामिल की गई। सरकार की ओर से जब पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू की गई तो जनपद में ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य आयोग के निर्देश पर शुरू हुआ। परिसीमन का कार्य पिछले मंगलवार को पूरा हो गया। परिसीमन के बाद सूचियों का प्रकाशन विकास खंड मुख्यालयों पर कर दिया गया। इस परिसीमन में जिले के दो जिला पंचायत सदस्य पद की सीटें पूरी तरह से समाप्त हो गई हैं। जिसमें कोयलसा विकास खंड का छपरा सुल्तानपुर और जहानागंज विकास खंड की बरहतिर जगदीशपुर जिला पंचायत सीट शामिल है। इसके साथ ही 41 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सीटों का अस्तित्व भी समाप्त कर दिया गया था। इसके साथ ही 14 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व भी समाप्त हो गया था। इस पर आई आपत्तियों में ग्राम प्रधान और बीडीसी पद के लिए एक भी आपत्ति नहीं आई लेकिन जिला पंचायत की दो सीटों के लिए कुल 11 आपत्तियां आई थी। जिन पर सीडीओ की अध्यक्षता में समिति द्वारा सुनवाई कर रिपोर्ट डीएम के पास निस्तारण के लिए भेज दी गई। मंगलवार को डीएम ने सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए निस्तारण कर दिया। इस फैसले के बाद अब 41 क्षेत्र पंचायत, दो जिला पंचायत और 14 ग्राम पंचायतों के अस्तित्व के समाप्त होने पर मुहर लग गई। अब बुधवार को अंतिम परिसीमन सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जहानागंज और सठियांव में 15-15 बीडीसी सीटें हुई कम
आजमगढ़। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जनपद की 41 क्षेत्र पंचायत सीटों का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जिसमें सबसे ज्यादा सीटें जहानागंज और सठियांव विकास खंड में समाप्त हुई हैं। जिसमें जहानागंज में 15, सठियांव में 15, कोयलसा में नौ और अजमतगढ़ विकास खंड की दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से बाहर हो गई 14 ग्राम पंचायतें
आजमगढ़। जनपद में नई नगर पंचायतों के गठन और विस्तार के बाद 14 ग्राम पंचायतें पंचायत चुनाव से बाहर हो गई हैं। इसमें जहानागंज विकास खंड की रामपुर, चकसहदरिया, बरहतिर जगदीशपुर और मुस्तफाबाद शामिल हैं। वहीं कोयलसा विकास खंड की भीलमपुर छपरा, शेरवां, बूढ़नपुर, रायपुर खुरासिन, रानीपुर, ईश्वरपुर पवनी और कोयलसा शामिल है। अजमतगढ़ विकास खंड की दो ग्राम पंचायतें असोना और जमीन मेघई पंचायत चुनाव से बाहर हुई हैं सठियांव ब्लाक की अमिलो ग्राम पंचायत चुनाव से बाहर हुई है।

परिसीमन पर आई 11 आपत्तियों पर सुनवाई के बाद इसके निस्तारण का कार्य पूरा कर लिया गया। समिति द्वारा परिसीमन पर आई सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। इसलिए परिसीमन में किसी प्रकार का कोई बदलाव न करते हुए बुधवार को अंतिम परिसीमन सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
लालजी दुबे, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed