फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alert on railways and roadways regarding terrorist attack

आतंकी हमले के लेकर रेलवे व रोडवेज पर अलर्ट

Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Alert on railways and roadways regarding terrorist attack
आजमगढ़। लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। पकड़े गए आतंकियों के आजमगढ़ कनेक्शन को लेकर चर्चा व अफवाह जोरों पर फैल रही है। वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिए जाने से हड़कंप भी मचा हुआ है। रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर विशेष नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम हर संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही पूछताछ कर रही है। फिलहाल बाहर की किसी भी टीम के जिले में आने की बात कोरी अफवाह ही बतायी जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकियों मिहनाज व मुशीर की गिरफ्तारी के बाद भी इसके तार जिले से जोड़ने की कवायद जोर शोर से चल रही है। पूर्व में हुई कई आतंकी घटनाओं के बाद जिले में लावारिस कार मिली थी। बाटला कांड के बाद तो जिला आतंकी घटनाओं को लेकर सुर्खियों में आ गया। सरायमीर, बिलरियागंज, शहर कोतवाली क्षेत्रों के कई युवाओं के नाम आतंकियों की सूची में सामने आए। सरायमीर क्षेत्र का संजरपुर और बीनापार तो खासा चर्चा में रहा। वहीं मिहनाज व मुशीर की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर जिले के लोगों की धड़कने इस बात को लेकर बढ़ी हुई है कि कहीं इसके तार भी जिले से न जुड़ जाए। खासतौर से सरायमीर क्षेत्र में अफवाहों का दौर जोरशोर से चल रहा है। कभी लखनऊ एसटीएफ टीम के जिले में आने की तो कहीं कुछ और चर्चा आम हो रही है। वहीं सरायमीर थाने के प्रभारी निरीक्षक से लेकर जिला स्तर के अधिकारी ऐसी किसी भी टीम के जिले में आने को कोरी अफवाह ही बता रहे है। वहीं रेलवे प्रशासन के एक ट्वीट से एक बार फिर हड़कंप मचा है। डीआरएम वाराणसी के ट्वीटर अकाउंट से भेजे गए इस ट्वीट में आगाह किया गया है कि आतंकियों के निशाने पर मजदूरों से भरी ट्रेन है। डीआरएम के इस अलर्ट के बाद आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के साथ ही साथ रोडवेज पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों का निर्देश मिला है कि पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए। संदिग्धों की जांच पड़ताल की जाए। पूरी तरह से स्टेशन पर पुलिस व प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में रहे। निर्देश के बाद पूरे स्टेशन परिसर व ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जो भी संदिग्ध दिख रहा है, उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। - रमेश चंद्र मीना, इंस्पेक्टर, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर की कोई टीम जिले में नहीं आई है। हम अलर्ट पर है, अपने स्तर से सतर्कता बरत रहे है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि पर हमारी विशेष नजर है। इसके साथ ही जिले के आउटर चेकिंग प्वांट व उन जगहों पर खास निगाह रखी जा रही है जहां के नाम पहले आतंकी घटनाओं में सामने आ चुके हैं। - सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed