फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alcohol stores will be removed from the highway

हाईवे से हटेंगी शराब की दूकानें

Tue, 07 Mar 2017 11:58 PM IST
आजमगढ़
आजमगढ़ Updated Tue, 07 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Alcohol stores will be removed from the highway
हाईवे पर स्थित 163 शराब की दूकानों को हटाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से उनके अनुज्ञापियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 31 मार्च तक किसी भी दशा में शराब की दूकानें हटा लेेने की चेतावनी दी गई है। कोर्ट के आदेश पर आबकारी विभाग से नोटिस मिलने के बाद अनुज्ञापी नई दूकान के लिए नई जगह तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में जिन हाईवे से शराब की दूकानें हटाने का निर्देश जारी किया गया है। उसमें इलाहाबाद-आजमगढ़ मार्ग, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग, आजमगढ़-मऊ और गाजीपुर मार्ग, बिलारमऊ-फूलपुर मार्ग आदि शामिल हैं। इन हाईवे पर  कुल शराब की 163 दूकानें चल रही हैं। इसमें देशी शराब की 72, अंग्रेजी शराब की 48 और बीयर की 43 दूकानें शामिल हैं। बता दें कि इन प्रमुख मार्ग पर स्थित शराब की दूकानों से शराब खरीदकर ज्यादातर लोग पीते हैं और नशे की हालत में वाहन चलाकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं या फिर मानसिक संतुलन बिगड़ने की वजह से दूसरे वाहन को टक्कर मार देते हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार के एक दो नहीं बल्कि कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हादसों के बाद मेडिकल परीक्षण में पाया गया कि चालक शराब के नशे में थे। प्रमुख मार्ग पर शराब की दूकानें खुलने की वजह से चालकों को आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। इससे  अपराध की घटनाओं में भी इजाफा होता है। अतः कोर्ट ने प्रमुख मार्ग पर स्थित शराब की दूकानों को हटाने के लिए जिला प्रशासन को 31 मार्च तक का समय दिया है। कोर्ट की सख्ती के बाद आबकारी विभाग की तरफ से प्रमुख मार्ग पर स्थित शराब की इन दूकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी की गई है। नोटिस मिलने के बाद अनुज्ञापी अपनी दूकानों को प्रमुख मार्ग से हटाकर उन्हें दूर शिफ्ट करने के लिए जगह तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed