फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alcohol and lavish recovere from brick kiln in Azamgarh

ईंट भट्ठे से 10 कुंतल लहन और शराब बरामद

Sun, 16 May 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Alcohol and lavish recovere from brick kiln in Azamgarh
आजमगढ़। जहरीली शराब कांड के बाद सक्रिय हुई जनपद पुलिस के हाथ एक सफलता लगी है। बरदह थाना क्षेत्र के जमुवांवा गांव स्थित ईंट भट्ठा से भारी मात्रा में लहन व तैयार अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से यह सूचना मिली कि बरदह थाना के जमुवांवा गांव स्थित सुरेंद्र संह के ईंट भट्ठे पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। इस पर देवगांव कोतवाली व बरदह थाने की संयुक्त टीम ने वहां छापा मारा। जेसीबी से एक स्थान पर खुदाई की गई तो 10 कुंतल लहन बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने ईंट भट्ठे से भारी मात्रा में तैयार अवैध शराब भी बरामद की गई। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट करावा दिया गया और अवैध शराब को पुलिस थाने ले आई। इस प्रकरण में ईंट भट्ठा मालिक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि भले ही मकान अथवा गोदाम किराये पर दिया गया हो लेकिन जिस मकान अथवा गोदाम से अवैध शराब भंडारण अथवा बनाया जाते पाया जाएगा, उसके मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब कारोबारियों के साथ ही मकान मालिक पर भी मुकदमा दर्ज होगा और गैगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति सीज करने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed