{"_id":"69e29415752c92df070ef2a1","slug":"akshaya-tritiya-bookings-down-by-20-gold-prices-up-53-in-a-year-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-148783-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया : 20 % तक कम हुई बुकिंग, 1 साल में 53% बढ़ गया सोने का दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया : 20 % तक कम हुई बुकिंग, 1 साल में 53% बढ़ गया सोने का दाम
विज्ञापन
ज्वैलरी की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : Archive
आजमगढ़। आसमान छू रही सोने की कीमत से सहालग के दौरान भी सराफा बाजार में रौनक नहीं है। अब कारोबारियों को अक्षय तृतीया पर बेहतर कारोबार की उम्मीद है। इस पर्व पर परंपरागत रूप से सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है, लेकिन महंगाई के कारण बीते वर्ष के मुकाबले इस बार बुकिंग 20 फीसदी तक कम है। बीते एक वर्ष में सोने के भाव में करीब 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक बड़ा उछाल आया है।
सोने की कीमतों में पिछले एक साल में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अप्रैल 2025 की तुलना में अप्रैल 2026 तक सोने के दाम में लगभग 50% से 53% तक की वृद्धि दर्ज की गई है। आमतौर पर शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी तेज रहती है, लेकिन इस बार महंगाई से ग्राहकों के कदम ठिठके। कारोबारियों के मुताबिक, बीते वर्ष की तुलना में इस बार सोने के आभूषणों की बुकिंग करीब 20 फीसदी तक कम रही। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल में सोने के भाव में लगभग 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है, जिसने आम ग्राहकों की पहुंच को प्रभावित किया है। हालांकि, सराफा कारोबारियों को आने वाले अक्षय तृतीया पर्व से काफी उम्मीदें हैं। इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, जिसके चलते बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। व्यापारियों का मानना है कि पर्व के मौके पर मांग में उछाल आएगा और बाजार को कुछ राहत मिल सकती है।
--
सोने के दाम में बढ़ोतरी से सहालग में अपेक्षा के अनुरूप सराफा कारोबार नहीं चमक पाया। सराफा बाजार को अक्षय तृतीया पर बेहतर कारोबार की उम्मीद है। -रवि प्रकाश तिवारी, सीएमडी काशी गोमती गोल्ड प्रा.लि.।
विज्ञापन
--
सराफा बाजार में ग्राहकों की आवक कम है। सराफा कारोबारियों की पूरी उम्मीद अक्षय तृतीया पर टिकी है। अब तक बुकिंग काफी धीमी चल रही है। -अशोक कुमार अग्रवाल, सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष।
समय
सोने का दाम (प्रति 10 ग्राम)
वृद्धि (प्रतिशत में)
अप्रैल 2025
1,02,170 (लगभग)
-
अप्रैल 2026 1,54,310 से 1,56,000 51% - 53%