फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh Yadav tweeted regarding safety after youth fell into sewer line pit in Azamgarh

Azamgarh: सीवर लाइन के गड्ढे में गिरा युवक, सपा विधायक ने की मदद; सुरक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

Tue, 16 Jan 2024 03:32 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Jan 2024 03:32 PM IST
सार

मामला आजमगढ़ जिले के रहमतनगर कालोनी का है। मंगलवार की सुबह कोहरे के बीच बाइक लेकर जा रहा एक युवक सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। जिसे सपा विधायक ने लोगों की मदद से निकाला। इस घटना को लेकर विधायक फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।  

विज्ञापन
Akhilesh Yadav tweeted regarding safety after youth fell into sewer line pit in Azamgarh
सीवर के गड्ढे में गिरे युवक को निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रहमतनगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह गुजर रहा एक युवक सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में फिसलकर गिर गया। टहलने निकलने सपा विधायक नफीस अहमद की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। जिसमें सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए घायल युवक के इलाज का खर्च सरकार को उठाने की मांग की है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
जनपद में इन दिनों सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। वर्तमान में रहमतनगर कालोनी में सीवर लाइन को बिछाया जा रहा है। इस दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।  साथ ही गड्ढे खोदकर कई दिनों तक खुला छोड़ दिया जा रहा है। इसी क्रम में एक गड्ढा गुलामी का पुरा क्षेत्र में खोदा गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को घने कोहरे के बीच बाइक से जा रहा युवक यहां से गुजरा तो फिसलकर गड्ढे में जा गिरा। जिससे युवक अचेत हो गया। इस दौरान दूर से देख एक बालक मौके पर पहुंच कर गड्ढे में झांक रहा था। तभी वहां से मॉर्निंग वाक पर निकले सपा विधायक नफीस अहमद की नजर बच्चे पर पड़ी तो वह वहीं रुक गए। उन्होंने गड्ढे में युवक को अचेतावस्था में देखा। इसके बाद उक्त युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले विधायक फिर सपा मुखिया ने किया ट्वीट

विधायक ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा, नगर विकास विभाग और डीएम को अवगत कराने के उद्देश्य से इस घटना को लेकर ट्वीट किया। इसकी जानकारी जब सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने इस पर ट्वीट करते हुए कहा कि 'सीवर लाइन बिछाने का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जनता को घातक हादसों से बचाया जाए और काम तुरंत कराया जाए। चोटिल युवक का इलाज सरकार कराए।' 



क्या कहते हैं अधिकारी
जनपद में कुल 22 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है। जिसके सापेक्ष 20 किमी बिछाई जा चुकी है। सीवर लाइन बिछाने के दौरान खोदे गए गड्ढ़ों का घेराव किया जाता है। लेकिन, लोग घराबंदी तोड़कर आवागमन करते हैं। इसमें कोई क्या कर सकता है। -रोहित चौरसिया, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed